- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भिंड में मंदिर में सोते पुजारी को कोबरा ने डसा, इलाज के दौरान मौत; गांव में शोक की लहर
भिंड में मंदिर में सोते पुजारी को कोबरा ने डसा, इलाज के दौरान मौत; गांव में शोक की लहर
Bhind, MP
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कुरथरा गांव में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी ब्रह्मानंद बौहरे को ब्लैक कोबरा ने डस लिया।
पुजारी ने खुद ही ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
हवन कुंडी में छिपा था कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देखा कि सांप हवन कुंडी में जाकर छिप गया है। सर्पमित्र जग्गू परिहार को बुलाया गया, जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ब्लैक कोबरा प्रजाति के जहरीले सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, सांप का ज़हर इतना खतरनाक था कि इलाज संभव नहीं हो सका। सर्पमित्र ने बताया कि ब्लैक कोबरा के डसने से बचने की संभावना बेहद कम होती है।
धार्मिक और सामाजिक सेवा में सक्रिय थे पुजारी
ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मानंद बौहरे गांव में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे। मंदिर की सेवा और जनकल्याण में उनका विशेष योगदान था। उनकी मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ब्रह्मानंद बौहरे का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में सांपों से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए