भोपाल में 'लव जिहाद' के विरोध में महिलाएं उतरेंगी मैदान में, 25 स्थानों पर होगा विरोध प्रदर्शन

Bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल ही में सामने आए 'लव जिहाद', रेप और ब्लैकमेलिंग के मामलों ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। फरहान अली, साहिल और साद जैसे युवकों पर आरोप है कि इन्होंने हिंदू नाम अपनाकर कॉलेज छात्राओं को अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उनके साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस घटना ने समाज में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

 इस घटना के विरोध में अब शुक्रवार, 2 मई को भोपाल की महिलाएं और सामाजिक संगठन मैदान में उतरने जा रहे हैं। शहर के 25 स्थानों पर एक साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शाम 5 बजे से 6 बजे तक चलेंगे, जिनमें महिलाओं के साथ-साथ युवा, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

प्रदर्शन के पीछे उद्देश्य

इस विरोध का मकसद समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, खासकर 'लव जिहाद' जैसे मामलों पर जागरूकता फैलाना और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करना है। 'सकल हिंदू समाज' के बैनर तले कई हिंदू संगठनों ने इस विरोध को समर्थन दिया है और शहरवासियों से शामिल होने की अपील की है।

इन प्रमुख स्थानों पर होगा विरोध प्रदर्शन:

  • बोर्ड ऑफिस चौराहा

  • 10 नंबर मार्केट

  • बीमा कुंज

  • पिपलानी

  • अयोध्या नगर (परशुराम चौराहा)

  • भारत माता चौराहा

  • नेहरू नगर चौराहा

  • मनीषा मार्केट

  • बावड़िया कला चौराहा

  • नीलबड़

  • रातीबड़

इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लोग विरोध में शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन प्रशासन से मांग की जाएगी कि ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए कठोर और स्पष्ट नीति बनाई जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में 'लव जिहाद' के विरोध में महिलाएं उतरेंगी मैदान में, 25 स्थानों पर होगा विरोध प्रदर्शन

Bhopal

 इस घटना के विरोध में अब शुक्रवार, 2 मई को भोपाल की महिलाएं और सामाजिक संगठन मैदान में उतरने जा रहे हैं। शहर के 25 स्थानों पर एक साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शाम 5 बजे से 6 बजे तक चलेंगे, जिनमें महिलाओं के साथ-साथ युवा, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

प्रदर्शन के पीछे उद्देश्य

इस विरोध का मकसद समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, खासकर 'लव जिहाद' जैसे मामलों पर जागरूकता फैलाना और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करना है। 'सकल हिंदू समाज' के बैनर तले कई हिंदू संगठनों ने इस विरोध को समर्थन दिया है और शहरवासियों से शामिल होने की अपील की है।

इन प्रमुख स्थानों पर होगा विरोध प्रदर्शन:

  • बोर्ड ऑफिस चौराहा

  • 10 नंबर मार्केट

  • बीमा कुंज

  • पिपलानी

  • अयोध्या नगर (परशुराम चौराहा)

  • भारत माता चौराहा

  • नेहरू नगर चौराहा

  • मनीषा मार्केट

  • बावड़िया कला चौराहा

  • नीलबड़

  • रातीबड़

इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लोग विरोध में शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन प्रशासन से मांग की जाएगी कि ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए कठोर और स्पष्ट नीति बनाई जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/protests-will-be-held-at-25-places-in-the-field/article-19245

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.