कुछ ही घंटों में महाराष्ट्र और झारखंड में 'जनता का फैसला'

Jagran Desk

15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे, जिसमें यूपी की 9 सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर रहेगी.

इंतजार की घड़ियां खत्म होने ही वाली हैं. आज सुबह 8 बजे से महाराष्ट्र और झारखंड (Election Results 2024) के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे और साफ हो जाएगा कि सत्ता का ताज किसके सिर सज रहा है. महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) का गठबंधन महायुति राज्य में सत्तासीन है. इनका मुकाबला शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) तथा कांग्रेस के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) से  हुआ. महाराष्ट्र को लेकर जो भी एग्जिट पोल्स सामने आए हैं उसमें महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है, लेकिन कइयों ने महाविकास अघाड़ी और महायुति में कांटे की टक्कर की बात भी कही है. एग्जिट पोल्स कुछ भी कहें लेकिन सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा ये तो पुख्ता तौर पर नतीजों के बाद ही साफ होगा. वैसे, इस बार का चुनाव बेहद खास है क्योंकि बीते 30 सालों में इस बार विधानसभा चुनाव का वोटिंग प्रतिशत 65.1 यानी सबसे ज्यादा रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है. 

वहीं झारखंड की बात करें तो यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में कांग्रेस के गठबंधन की सरकार सत्तारूढ़ है. BJP विधानसभा चुनाव 2024 में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) तथा जनता दल यूनाइटेड (JDU) व लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ मिलकर लड़ा. मुख्य मुकाबला दोनों के बीच हुआ. झारखंड की कुल 81 सीटों के नतीजों से पहले तमाम न्‍यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Poll) आ चुके हैं. झारखंड में सिर्फ एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में INDIA को बहुमत मिलता दिखाया है. एग्जिट पोल में INDIA के लिए 53 सीटों का अनुमान है. जबकि NDA के लिए 25 सीटों का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा के लिए जितने भी एग्जिट पोल्स सामने आए सभी ने झारखंड के लिए एनडीए को बहुमत दिखाया है. खैर ये तो नतीजों से ही साफ होगा कि वापस हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है या फिर बीजेपी अपने फॉर्मुले को चलाने में हिट साबित हुई है.

15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है. असम की 5 (ढोलाई, सिदली, बोंगाईगांव, बेहाली, सामगुरी), बिहार की 4 (रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज), छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण, गुजरात की वाव, कर्नाटक की शिगगांव, संदूर, चन्नापटना, केरल की 2 विधानसभा पलक्कड़ और चेलक्कारा और एक लोकसभा (वायनाड), मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट, मेघालय की एक गमबेग्रे, पंजाब की 4 (गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला, चब्बेवाल) राजस्थान की 7 (चोरासी, दौसा, खिंवसर, देवली-उनियारा, सलूम्बर, रामगढ़, झुंझुनू), सिक्किम की दो (सोरेंग-चाकुंग, नामची-सिंघीथांग, यूपी की 9( मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, सीसामुऊ). उत्तराखंड की एक केदारनाथ और पश्चिम बंगाल की तालडांगरा, हाओरा, सीताई-नैहाटी, मेदिनीपुर, मदारीहाट सीच शामिल हैं. 

23_11_2024-jnm903_23835805

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कुछ ही घंटों में महाराष्ट्र और झारखंड में 'जनता का फैसला'

Jagran Desk

इंतजार की घड़ियां खत्म होने ही वाली हैं. आज सुबह 8 बजे से महाराष्ट्र और झारखंड (Election Results 2024) के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे और साफ हो जाएगा कि सत्ता का ताज किसके सिर सज रहा है. महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) का गठबंधन महायुति राज्य में सत्तासीन है. इनका मुकाबला शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) तथा कांग्रेस के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) से  हुआ. महाराष्ट्र को लेकर जो भी एग्जिट पोल्स सामने आए हैं उसमें महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है, लेकिन कइयों ने महाविकास अघाड़ी और महायुति में कांटे की टक्कर की बात भी कही है. एग्जिट पोल्स कुछ भी कहें लेकिन सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा ये तो पुख्ता तौर पर नतीजों के बाद ही साफ होगा. वैसे, इस बार का चुनाव बेहद खास है क्योंकि बीते 30 सालों में इस बार विधानसभा चुनाव का वोटिंग प्रतिशत 65.1 यानी सबसे ज्यादा रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है. 

वहीं झारखंड की बात करें तो यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में कांग्रेस के गठबंधन की सरकार सत्तारूढ़ है. BJP विधानसभा चुनाव 2024 में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) तथा जनता दल यूनाइटेड (JDU) व लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ मिलकर लड़ा. मुख्य मुकाबला दोनों के बीच हुआ. झारखंड की कुल 81 सीटों के नतीजों से पहले तमाम न्‍यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Poll) आ चुके हैं. झारखंड में सिर्फ एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में INDIA को बहुमत मिलता दिखाया है. एग्जिट पोल में INDIA के लिए 53 सीटों का अनुमान है. जबकि NDA के लिए 25 सीटों का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा के लिए जितने भी एग्जिट पोल्स सामने आए सभी ने झारखंड के लिए एनडीए को बहुमत दिखाया है. खैर ये तो नतीजों से ही साफ होगा कि वापस हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है या फिर बीजेपी अपने फॉर्मुले को चलाने में हिट साबित हुई है.

15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है. असम की 5 (ढोलाई, सिदली, बोंगाईगांव, बेहाली, सामगुरी), बिहार की 4 (रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज), छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण, गुजरात की वाव, कर्नाटक की शिगगांव, संदूर, चन्नापटना, केरल की 2 विधानसभा पलक्कड़ और चेलक्कारा और एक लोकसभा (वायनाड), मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट, मेघालय की एक गमबेग्रे, पंजाब की 4 (गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला, चब्बेवाल) राजस्थान की 7 (चोरासी, दौसा, खिंवसर, देवली-उनियारा, सलूम्बर, रामगढ़, झुंझुनू), सिक्किम की दो (सोरेंग-चाकुंग, नामची-सिंघीथांग, यूपी की 9( मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, सीसामुऊ). उत्तराखंड की एक केदारनाथ और पश्चिम बंगाल की तालडांगरा, हाओरा, सीताई-नैहाटी, मेदिनीपुर, मदारीहाट सीच शामिल हैं. 

23_11_2024-jnm903_23835805

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/public-decision-in-maharashtra-and-jharkhand-within-a-few-hours/article-3990

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.