साइबर फ्रॉड कॉलर ट्यून से जनता परेशान, सिंधिया बोले– मैं भी झेल रहा दिक्कत, जल्द होगी कार्रवाई

Indore, MP

साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर मोबाइल कॉल्स पर चल रही अमिताभ बच्चन की चेतावनी कॉलर ट्यून अब जनता के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। इसी विषय को लेकर इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा और कॉलर ट्यून हटाने की मांग की।

 गुप्ता ने कहा कि "जब इमरजेंसी में किसी को कॉल करना होता है, तब कॉल के पहले अमिताभ बच्चन की चेतावनी सुनाई देती है, जिससे कई बार देरी, कॉल ड्रॉप और कनेक्टिविटी में रुकावट आती है। बुजुर्ग, मरीज और व्यापारी वर्ग इस व्यवस्था से अधिक प्रभावित हो रहे हैं।"

इस पर मंत्री सिंधिया ने भी सहमति जताते हुए कहा, "हां, यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं।" उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस पर तत्काल तकनीकी समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देंगे। सिंधिया ने माना कि इस विषय पर कई उपभोक्ता पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं।

अन्य माध्यमों से जागरूकता की मांग

गुप्ता ने सुझाव दिया कि साइबर फ्रॉड जैसी जरूरी जानकारी को कॉलर ट्यून की बजाय एसएमएस, सोशल मीडिया, टीवी-रेडियो जैसे वैकल्पिक माध्यमों से प्रचारित किया जाए, ताकि जनता को असुविधा भी न हो और जागरूकता भी बनी रहे।

 सिंधिया ने गुप्ता की पीठ पर किया हस्ताक्षर

ज्ञापन सौंपने के दौरान जब सिंधिया को दस्तावेज़ पर साइन करने के लिए कोई सपोर्ट नहीं मिला, तो उन्होंने हँसते हुए गुप्ता से कहा, "आप पीछे घूमिए।" फिर गुप्ता की पीठ पर ही साइन कर ज्ञापन स्वीकार कर लिया। यह दृश्य देखकर वहाँ मौजूद नेता हँसी नहीं रोक सके।

  योग दिवस के मौके पर पहुंचे थे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया विश्व योग दिवस के अवसर पर इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को योग करने और एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा, “पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, और यह मानव जीवन के लिए अनिवार्य है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग योगाभ्यास के लिए पहुंचे थे। सिंधिया ने इंदौर को योग के क्षेत्र में नई पहचान देने वाला शहर बताया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

साइबर फ्रॉड कॉलर ट्यून से जनता परेशान, सिंधिया बोले– मैं भी झेल रहा दिक्कत, जल्द होगी कार्रवाई

Indore, MP

 गुप्ता ने कहा कि "जब इमरजेंसी में किसी को कॉल करना होता है, तब कॉल के पहले अमिताभ बच्चन की चेतावनी सुनाई देती है, जिससे कई बार देरी, कॉल ड्रॉप और कनेक्टिविटी में रुकावट आती है। बुजुर्ग, मरीज और व्यापारी वर्ग इस व्यवस्था से अधिक प्रभावित हो रहे हैं।"

इस पर मंत्री सिंधिया ने भी सहमति जताते हुए कहा, "हां, यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं।" उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस पर तत्काल तकनीकी समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देंगे। सिंधिया ने माना कि इस विषय पर कई उपभोक्ता पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं।

अन्य माध्यमों से जागरूकता की मांग

गुप्ता ने सुझाव दिया कि साइबर फ्रॉड जैसी जरूरी जानकारी को कॉलर ट्यून की बजाय एसएमएस, सोशल मीडिया, टीवी-रेडियो जैसे वैकल्पिक माध्यमों से प्रचारित किया जाए, ताकि जनता को असुविधा भी न हो और जागरूकता भी बनी रहे।

 सिंधिया ने गुप्ता की पीठ पर किया हस्ताक्षर

ज्ञापन सौंपने के दौरान जब सिंधिया को दस्तावेज़ पर साइन करने के लिए कोई सपोर्ट नहीं मिला, तो उन्होंने हँसते हुए गुप्ता से कहा, "आप पीछे घूमिए।" फिर गुप्ता की पीठ पर ही साइन कर ज्ञापन स्वीकार कर लिया। यह दृश्य देखकर वहाँ मौजूद नेता हँसी नहीं रोक सके।

  योग दिवस के मौके पर पहुंचे थे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया विश्व योग दिवस के अवसर पर इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को योग करने और एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा, “पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, और यह मानव जीवन के लिए अनिवार्य है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग योगाभ्यास के लिए पहुंचे थे। सिंधिया ने इंदौर को योग के क्षेत्र में नई पहचान देने वाला शहर बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/public-upset-scindia-said-due-to-cyber-fraud-collar-tune/article-25084

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.