पंजाब नेशनल बैंक मना रहा है अपनी 131वीं वर्षगांठ, जबलपुर में हुआ साइबर सुरक्षा वॉकथॉन

JAGRAN DESK

भारत के प्रमुख स्वदेशी बैंकों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 12 अप्रैल 2025 को अपनी 131वीं स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर बैंक द्वारा ग्राहक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत 10 अप्रैल को साइबर सुरक्षा जागरूकता वॉकथॉन से हुई, जिसका आयोजन प्रातः 7 बजे भंवरताल गार्डन, नेपियर टाउन, जबलपुर में किया गया। इस वॉकथॉन का उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर PNB के कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

11 अप्रैल को, स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शाखाओं में उत्सव मनाया गया, जिसमें ग्राहकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। बैंक की सेवाओं के प्रति ग्राहकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, मंडल कार्यालय, नेपियर टाउन (होम साइंस कॉलेज के पास) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बैंक के कर्मचारियों ने अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर PNB के मंडल प्रमुख अशवनी कुमार ने बताया कि "पंजाब नेशनल बैंक स्वतंत्रता पूर्व से ही जबलपुर में अपनी सेवाएं दे रहा है और वर्तमान में यहां 25 से अधिक शाखाओं के माध्यम से लाखों ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। हमारा लक्ष्य न केवल बैंकिंग सेवाएं देना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सहभागिता को भी बढ़ावा देना है।"

स्थापना दिवस पर PNB का यह जन-जागरूकता और सामाजिक सहभागिता अभियान निश्चित ही बैंक और आम नागरिकों के बीच भरोसे को और प्रगाढ़ करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पंजाब नेशनल बैंक मना रहा है अपनी 131वीं वर्षगांठ, जबलपुर में हुआ साइबर सुरक्षा वॉकथॉन

JAGRAN DESK

भारत के प्रमुख स्वदेशी बैंकों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 12 अप्रैल 2025 को अपनी 131वीं स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर बैंक द्वारा ग्राहक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत 10 अप्रैल को साइबर सुरक्षा जागरूकता वॉकथॉन से हुई, जिसका आयोजन प्रातः 7 बजे भंवरताल गार्डन, नेपियर टाउन, जबलपुर में किया गया। इस वॉकथॉन का उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर PNB के कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

11 अप्रैल को, स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शाखाओं में उत्सव मनाया गया, जिसमें ग्राहकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। बैंक की सेवाओं के प्रति ग्राहकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, मंडल कार्यालय, नेपियर टाउन (होम साइंस कॉलेज के पास) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बैंक के कर्मचारियों ने अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर PNB के मंडल प्रमुख अशवनी कुमार ने बताया कि "पंजाब नेशनल बैंक स्वतंत्रता पूर्व से ही जबलपुर में अपनी सेवाएं दे रहा है और वर्तमान में यहां 25 से अधिक शाखाओं के माध्यम से लाखों ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। हमारा लक्ष्य न केवल बैंकिंग सेवाएं देना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सहभागिता को भी बढ़ावा देना है।"

स्थापना दिवस पर PNB का यह जन-जागरूकता और सामाजिक सहभागिता अभियान निश्चित ही बैंक और आम नागरिकों के बीच भरोसे को और प्रगाढ़ करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/punjab-national-bank-is-celebrating-its-131st-anniversary-walkathon-in/article-17431

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.