- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में रजाई-कंबल का मौसम शुरू, रात में बढ़ी ठिठुरन, तापमान में गिरावट
एमपी में रजाई-कंबल का मौसम शुरू, रात में बढ़ी ठिठुरन, तापमान में गिरावट
JAGRAN DESK
मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ रही है. नवंबर माह के पहले सप्ताह के अंत में राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में लोगों ने कंबल-रजाई निकाल लिए हैं.
मध्य प्रदेश ठंड से कंपकपा रहा है. लगभग सभी शहरों में पारा 20 या उससे कम दर्ज किया जा रहा है. नवंबर माह के पहले सप्ताह के अंत में राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. दिन भर धूप और छांव के खेल के बीच पारा 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचमढ़ी में हाड़ कपाने वाली ठंड ने अपना असर दिखाए और गुरुवार को रात का तापमान 11 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. रात का तापमान पचमढ़ी में सबसे कम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात के समय मौसम ठंडा होने के साथ ही लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों के दिन के तापमान में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. वहीं सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से काफी कम दर्ज किया गया. प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात को सर्द हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है. 15 नवंबर से पहले ही राजधानी भोपाल सहित अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिल रहा है.
ग्वालियर की हवा सबसे खराब
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के पांच बड़े जिलों की बात करें तो मंगलवार को भोपाल की हवा सबसे खराब रही है, जो कि पर्यावरण भवन में एक्यूआई 302 दर्ज हुआ. इसके अलावा ग्वालियर में 253, उज्जैन में 200, जबलपुर में 197 और इंदौर में 104 दर्ज हुई.
भोपाल में दिन में धूप रात में ठंडक
सोमवार को राजधानी भोपाल में दिन के समय धूप और छांव का मिला जुला सर देखने को मिला. दिन भर तेज धूप के बाद शाम होते ही ठंडी हवाओं का दौर शुरु हो गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम इसी प्रकार शुष्क बना रहेगा. भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली, जो कि 15.8 डिग्री दर्ज किया गया.
गुना में दिन का तापमान सबसे ज्यादा
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान गुना में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अतिरिक्त उज्जैन और रतलाम में तापमान 33 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए