'राहुल गांधी को कुंभ स्नान के लिए इटली से आदेश नहीं मिला', कांग्रेस पर हमलावर बीजेपी मंत्री

JABALPUR, MP

खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सांरग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गांधी परिवार को एंटी हिंदू बताया. कहा, गांधी परिवार हिंदू आस्था नहीं मानता.

मध्य प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने जबलपुर में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. सारंग ने कांग्रेसी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा, अभी भी उनकी अकड़ नहीं गई है. सहकारिता मंत्री ने बताया कि देश में पहली बार कोऑपरेटिव पब्लिक प्राइवेट पार्टनर्स के माध्यम से सहकारिता विभाग कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. इसमें देश की कई बड़ी कंपनियों से एमओयू साइन किया गया है. जिसके साथ आने वाले समय में मिलकर सरकार काम करेगी.

'कांग्रेसियों की अकड़ खत्म नहीं हुई'

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा, "उनको मध्य प्रदेश की वस्तुस्थिति का कुछ पता नहीं है. उनको पहले प्रदेश की आवो-हवा को समझने की जरूरत है." उन्होंने कहा, "कांग्रेस का शोरूम बर्बाद हो गया, दुकान पूरी तरह से सिमट गई, लेकिन पार्टी के नेताओं की अकड़ खत्म नहीं हो रही है. कांग्रेस के पास न तो नेता है न कोई नीति है और न नीयत है." बता दें कि सारंग, हरीश चौधरी की उस आरोप का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को खरीद कर सरकार बनाई है.

'गांधी परिवार हिंदू होने का ढोंग करता है'

रविवार को जबलपुर पहुंचे विश्वास सारंग ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर हिंदू बन रहे हैं. वहीं प्रियंका गांधी उल्टी आरती करके हिंदू बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन गांधी परिवार की इटली और ईसाई धर्म पर आस्था की वजह से यह परिवार हिंदू नहीं हो पा रहा है." विश्वास सारंग का कहना है कि "गांधी परिवार हिंदू आस्थाओं को नहीं मानता, इसलिए इस परिवार की हिंदू त्योहारों की कोई तस्वीर नहीं आती. राहुल गांधी बताएं कि वह कुंभ स्नान करने क्यों नहीं गए."

ग्लोबल इन्वेस्टर सीमेंट में सीपीपीपी मॉडल

विश्वास सारंग का कहना है कि "ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पहली बार कोऑपरेटिव प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से सहकारिता विभाग में भी निवेश आया है. पहली बार सहकारिता विभाग में भी 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू साइन किए गए हैं. इनमें रिलायंस, पतंजलि, मजेस्टिक कॉरपोरेशन जैसे बड़े उद्योग समूहों ने सहकारिता विभाग के साथ हाथ मिलाया है."

किसानों को कर्ज से निकालने की रणनीति

विश्वास सारंग का कहना है कि "उन्हें इस बात का पता है कि मध्य प्रदेश में तत्कालीन कमलनाथ सरकार के कर्ज माफी के झूठे वादे की वजह से मध्य प्रदेश के लाखों किसान बर्बाद हो गए. प्रदेश के 12 से ज्यादा बैंक किसानों के डिफाल्टर हो जाने की वजह से संकट में आ गए हैं. इन बैंकों के पास पैसा नहीं है, इस समस्या का निदान निकालने के लिए वर्ल्ड बैंक और नाबार्ड से सरकार की बातचीत चल रही है ताकि किसानों को नए सिरे से बैंक से जोड़ा जा सके." विश्वास सारंग जबलपुर में खेल और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'राहुल गांधी को कुंभ स्नान के लिए इटली से आदेश नहीं मिला', कांग्रेस पर हमलावर बीजेपी मंत्री

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने जबलपुर में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. सारंग ने कांग्रेसी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा, अभी भी उनकी अकड़ नहीं गई है. सहकारिता मंत्री ने बताया कि देश में पहली बार कोऑपरेटिव पब्लिक प्राइवेट पार्टनर्स के माध्यम से सहकारिता विभाग कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. इसमें देश की कई बड़ी कंपनियों से एमओयू साइन किया गया है. जिसके साथ आने वाले समय में मिलकर सरकार काम करेगी.

'कांग्रेसियों की अकड़ खत्म नहीं हुई'

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा, "उनको मध्य प्रदेश की वस्तुस्थिति का कुछ पता नहीं है. उनको पहले प्रदेश की आवो-हवा को समझने की जरूरत है." उन्होंने कहा, "कांग्रेस का शोरूम बर्बाद हो गया, दुकान पूरी तरह से सिमट गई, लेकिन पार्टी के नेताओं की अकड़ खत्म नहीं हो रही है. कांग्रेस के पास न तो नेता है न कोई नीति है और न नीयत है." बता दें कि सारंग, हरीश चौधरी की उस आरोप का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को खरीद कर सरकार बनाई है.

'गांधी परिवार हिंदू होने का ढोंग करता है'

रविवार को जबलपुर पहुंचे विश्वास सारंग ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर हिंदू बन रहे हैं. वहीं प्रियंका गांधी उल्टी आरती करके हिंदू बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन गांधी परिवार की इटली और ईसाई धर्म पर आस्था की वजह से यह परिवार हिंदू नहीं हो पा रहा है." विश्वास सारंग का कहना है कि "गांधी परिवार हिंदू आस्थाओं को नहीं मानता, इसलिए इस परिवार की हिंदू त्योहारों की कोई तस्वीर नहीं आती. राहुल गांधी बताएं कि वह कुंभ स्नान करने क्यों नहीं गए."

ग्लोबल इन्वेस्टर सीमेंट में सीपीपीपी मॉडल

विश्वास सारंग का कहना है कि "ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पहली बार कोऑपरेटिव प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से सहकारिता विभाग में भी निवेश आया है. पहली बार सहकारिता विभाग में भी 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू साइन किए गए हैं. इनमें रिलायंस, पतंजलि, मजेस्टिक कॉरपोरेशन जैसे बड़े उद्योग समूहों ने सहकारिता विभाग के साथ हाथ मिलाया है."

किसानों को कर्ज से निकालने की रणनीति

विश्वास सारंग का कहना है कि "उन्हें इस बात का पता है कि मध्य प्रदेश में तत्कालीन कमलनाथ सरकार के कर्ज माफी के झूठे वादे की वजह से मध्य प्रदेश के लाखों किसान बर्बाद हो गए. प्रदेश के 12 से ज्यादा बैंक किसानों के डिफाल्टर हो जाने की वजह से संकट में आ गए हैं. इन बैंकों के पास पैसा नहीं है, इस समस्या का निदान निकालने के लिए वर्ल्ड बैंक और नाबार्ड से सरकार की बातचीत चल रही है ताकि किसानों को नए सिरे से बैंक से जोड़ा जा सके." विश्वास सारंग जबलपुर में खेल और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rahul-gandhi-did-not-get-orders-from-italy-for-kumbh/article-12379

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.