- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राहुल गांधी लेंगे एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की क्लास, पचमढ़ी में 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप; खड़गे और
राहुल गांधी लेंगे एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की क्लास, पचमढ़ी में 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप; खड़गे और कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
Bhopal,M.P
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश के सभी 71 जिलाध्यक्षों के लिए 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
यह ट्रेनिंग कैंप 2 नवंबर से 11 नवंबर तक पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में चलेगा।
इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे और उनसे वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल और अन्य वरिष्ठ नेता भी प्रशिक्षण सत्रों का हिस्सा होंगे।
राहुल गांधी करेंगे सीधा संवाद
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी न केवल जिलाध्यक्षों को पार्टी की भावी रणनीति से अवगत कराएंगे बल्कि अपने जिलों की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर भी उनसे व्यक्तिगत चर्चा करेंगे। बताया गया है कि एमपी कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को दो दिन के सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है।
गनमैन और पीए को प्रवेश नहीं
कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को भेजे गए निर्देश पत्र में साफ किया है कि ट्रेनिंग कैंप में गनमैन, ड्राइवर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) को एंट्री नहीं मिलेगी। सभी जिलाध्यक्षों को 2 नवंबर की सुबह 10 बजे तक स्थल पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
अगला चुनावी रोडमैप तैयार होगा
इस प्रशिक्षण शिविर में आगामी नगर निकाय, पंचायत, विधानसभा (2028) और लोकसभा (2029) चुनावों के लिए संगठनात्मक संरचना और रणनीति तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्षों को बताया जाएगा कि ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, वार्ड, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन कैसे मजबूत किया जाए।
10 दिन का अनुशासित कार्यक्रम
कांग्रेस ने शिविर का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल तैयार किया है। हर दिन की शुरुआत सुबह योग, ध्यान और सैर से होगी। इसके बाद संगठनात्मक क्लास, विचार-विमर्श और शाम तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। कार्यक्रम रोजाना सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।
ठंड और व्यक्तिगत जरूरतों के निर्देश
पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों को ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर और थर्मल साथ लाने के निर्देश दिए हैं। जिन सदस्यों को कोई दवाई नियमित रूप से लेनी पड़ती है, उन्हें डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और 10 दिन की दवा साथ रखने की सलाह दी गई है।
साथ ही, सभी को अपने सामान पर नाम और मोबाइल नंबर लिखने को कहा गया है ताकि कोई भ्रम या गुम होने की स्थिति न बने।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए