राहुल गांधी की भोपाल कोर्ट में पेशी, शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय पर की थी टिप्पणी

BHOPAL, MP

राहुल गांधी को जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल ने पेश होने के लिए समन जारी किया है, जिसके बाद उन्हें भोपाल कोर्ट में उपस्थित होना पड़ सकता है.

लोकसभा सांसद व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फिर एक बार न्यायालय के सामने उपस्थित होना पड़ा सकता है. दरअसल, भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने उन्हें समन जारी करते हुए 9 मई को कोर्ट आने के लिए पाबंद किया है. दरअसल, उन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में दिए गए एक बयान पर तलब किया है, जो उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान पर दिया था.

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था?

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान झाबुआ में हुई रैली में राहुल गांधी शामिल हुए थे. इस रैली हुई जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लेकर कहा था कि उन दोनों का नाम पनामा पेपर मामले में है. हालांकि, बाद में इस बयान से बढ़े विवाद के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम को लेकर खंडन जारी कर दिया था. हालांकि, शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के नाम को लेकर खंडना जारी नहीं किया था, जिसके बाद कार्तिकेय ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिका लगाई.

rahul gandhi to appear in bhopal court
भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय 
 
कार्तिकेय सिंह की प्रतिष्ठा धूमिल करने के आरोप

इस मामले में कार्तिकेय चौहान द्वारा कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा गया कि राहुल गांधी द्वारा उनके खिलाफ झूठा आरोप और अपमानजनक बातें कहीं गईं है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. भोपाल जिला न्यायालय में दिए गए इस मामले को कोर्ट ने अब तक रजिस्टर नहीं किया था लेकिन अब इस मामले को रजिस्टर करते हुए समन जारी किया गया है. जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट तथागत याग्निक ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए 9 मई 2025 को राहुल गांधी को उपस्थित होने के लिए समन जारी कर दिया है.

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या राहुल गांधी इस मामले में न्यायलय में उपस्थित होते हैं या फिर कार्तिकेय सिंह चौहान पर दिए बयान पर सफाई देते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी की भोपाल कोर्ट में पेशी, शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय पर की थी टिप्पणी

BHOPAL, MP

लोकसभा सांसद व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फिर एक बार न्यायालय के सामने उपस्थित होना पड़ा सकता है. दरअसल, भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने उन्हें समन जारी करते हुए 9 मई को कोर्ट आने के लिए पाबंद किया है. दरअसल, उन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में दिए गए एक बयान पर तलब किया है, जो उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान पर दिया था.

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था?

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान झाबुआ में हुई रैली में राहुल गांधी शामिल हुए थे. इस रैली हुई जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लेकर कहा था कि उन दोनों का नाम पनामा पेपर मामले में है. हालांकि, बाद में इस बयान से बढ़े विवाद के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम को लेकर खंडन जारी कर दिया था. हालांकि, शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के नाम को लेकर खंडना जारी नहीं किया था, जिसके बाद कार्तिकेय ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिका लगाई.

rahul gandhi to appear in bhopal court
भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय 
 
कार्तिकेय सिंह की प्रतिष्ठा धूमिल करने के आरोप

इस मामले में कार्तिकेय चौहान द्वारा कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा गया कि राहुल गांधी द्वारा उनके खिलाफ झूठा आरोप और अपमानजनक बातें कहीं गईं है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. भोपाल जिला न्यायालय में दिए गए इस मामले को कोर्ट ने अब तक रजिस्टर नहीं किया था लेकिन अब इस मामले को रजिस्टर करते हुए समन जारी किया गया है. जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट तथागत याग्निक ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए 9 मई 2025 को राहुल गांधी को उपस्थित होने के लिए समन जारी कर दिया है.

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या राहुल गांधी इस मामले में न्यायलय में उपस्थित होते हैं या फिर कार्तिकेय सिंह चौहान पर दिए बयान पर सफाई देते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rahul-gandhis-comment-on-kartikeya-son-of-shivraj-singh-appeared/article-13788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.