- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में राहुल गांधी का दौरा सीमित: दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे, बैठक नहीं मि...
इंदौर में राहुल गांधी का दौरा सीमित: दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे, बैठक नहीं मिली मंजूरी
इंदौर (म.प्र.)
भागीरथपुरा में 24 मौतों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंचेंगे; प्रशासन ने नगर स्तरीय बैठक की अनुमति नहीं दी
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से 24 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार, 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने शहर में प्रस्तावित कांग्रेस नेताओं और नगरीय प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक को अनुमति नहीं दी है।
कांग्रेस ने प्रदेशभर के पार्षदों, महापौरों, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के लिए राहुल गांधी की बैठक आयोजित करने की योजना बनाई थी। कार्यक्रम अभय प्रशाल और आनंद मोहन माथुर सभागार में आयोजित होने वाला था, जिसमें लगभग एक हजार लोगों की मौजूदगी की उम्मीद थी। लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बैठक को मंजूरी नहीं दी।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा है। अब राहुल गांधी का दौरा सीमित कार्यक्रम तक ही रहेगा।
राहुल गांधी इंदौर पहुंचने के बाद पहले बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, जहां वे दूषित जल से बीमार हुए मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचकर उन परिवारों से मिलेंगे, जिनके परिजनों की दूषित पानी के कारण मौत हुई है। प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 से 31 जनवरी 2026 तक प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इस आंदोलन में मनरेगा में बदलाव की मांग, कानूनी अधिकारों की बहाली, भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों और प्रदेश में बिगड़ती जल गुणवत्ता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
आंदोलन का पहला चरण 17 जनवरी को शुरू होगा। शहरी जिला कांग्रेस कमेटियां भागीरथपुरा की घटना और जल गुणवत्ता के मुद्दे पर जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास आयोजित करेंगी। यह उपवास सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। ग्रामीण जिलों में भी मनरेगा और जल गुणवत्ता को लेकर उपवास का आयोजन किया जाएगा।
दूसरा चरण 18 से 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें जनजागरूकता अभियान, दूषित जल स्रोतों की जांच, सीवेज लाइनों और औद्योगिक अपशिष्ट क्षेत्रों के पास पानी की गुणवत्ता का परीक्षण, और साक्ष्य जुटाने जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।
भागीरथपुरा में हालात गंभीर
भागीरथपुरा में गुरुवार को एक और मौत दर्ज की गई, जिससे मृतकों की संख्या 24 हो गई। मृतक महिला सुभद्राबाई पति बसंतराव पंवार (78) हैं। उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। जिले में दूषित पानी के कारण हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं, और प्रशासन लगातार राहत और जांच कार्यों में जुटा है।
राहुल गांधी के दौरे और आंदोलन की शुरुआत से इंदौर और प्रदेश में जल गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुरक्षा के मुद्दों पर सियासी और जन आंदोलन की लकीर खिंच गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

👉 आज ही जुड़िए