भोपाल DRM ऑफिस में NPS और UPS के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, OPS बहाली की मांग ने पकड़ा तूल

BHOPAL, MP

भोपाल रेलवे डिवीज़न के DRM कार्यालय परिसर में सोमवार को सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों ने NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) और UPS (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन में विभागों से जुड़े रेलवे कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

प्रदर्शन में रेलवे कर्मचारियों ने  “NPS-UPS नहीं चलेगा” और “OPS हमारा अधिकार है” जैसे नारों से DRM कार्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। कर्मचारियों ने यह आरोप लगाया कि NPS और UPS दोनों ही योजनाएँ सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में विफल साबित हो रही हैं।

मौके पर मौजूद WCRMS के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय  ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया NPS और हाल ही में पेश किया गया UPS दोनों ही व्यवस्था पुराने पेंशन सिस्टम की बराबरी नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेलवे जैसे संवेदनशील और कठिन कार्यक्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था का होना बेहद जरूरी है।

राजेश पांडेय ने कहा, “रेलवे कर्मचारी दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर देश की लाइफलाइन को संचालित करते हैं, मगर जब रिटायरमेंट का वक्त आता है तो NPS या UPS जैसे सिस्टम में उन्हें पूरी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल पाती। यह पूरी तरह से अन्याय है।”

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाल नहीं करती तो आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन देशभर में फैल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे कर्मचारी एकजुट होकर OPS की बहाली तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रेल चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों का जोश और जज्बा यह संकेत दे गया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल DRM ऑफिस में NPS और UPS के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, OPS बहाली की मांग ने पकड़ा तूल

BHOPAL, MP

प्रदर्शन में विभागों से जुड़े रेलवे कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

प्रदर्शन में रेलवे कर्मचारियों ने  “NPS-UPS नहीं चलेगा” और “OPS हमारा अधिकार है” जैसे नारों से DRM कार्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। कर्मचारियों ने यह आरोप लगाया कि NPS और UPS दोनों ही योजनाएँ सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में विफल साबित हो रही हैं।

मौके पर मौजूद WCRMS के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय  ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया NPS और हाल ही में पेश किया गया UPS दोनों ही व्यवस्था पुराने पेंशन सिस्टम की बराबरी नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेलवे जैसे संवेदनशील और कठिन कार्यक्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था का होना बेहद जरूरी है।

राजेश पांडेय ने कहा, “रेलवे कर्मचारी दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर देश की लाइफलाइन को संचालित करते हैं, मगर जब रिटायरमेंट का वक्त आता है तो NPS या UPS जैसे सिस्टम में उन्हें पूरी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल पाती। यह पूरी तरह से अन्याय है।”

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाल नहीं करती तो आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन देशभर में फैल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे कर्मचारी एकजुट होकर OPS की बहाली तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रेल चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों का जोश और जज्बा यह संकेत दे गया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/railway-employees-strong-demonstration-against-nps-and-ups-in-bhopal/article-25342

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.