- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पितृपक्ष में गया जाने वालों के लिए रेलवे की सुविधा, WCR चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेनें
पितृपक्ष में गया जाने वालों के लिए रेलवे की सुविधा, WCR चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेनें
जबलपुर (म.प्र.)
रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच अतिरिक्त सेवाएं, यात्रियों के लिए AC, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था
पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाले यात्रियों के लिए पश्चिम मध्य रेल (WCR) ने अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए श्रद्धालुओं को गया तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए AC, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
रानी कमलापति-गया स्पेशल ट्रेन
रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे गया से चलेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने जबलपुर से गया के लिए भी विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर-गया स्पेशल 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2026 को रात 9:25 बजे जबलपुर से रवाना होगी।
यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 01702 गया-जबलपुर स्पेशल 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे गया से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर ठहरेगी।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फैसला
पश्चिम मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जा रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का उपयोग करें।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

