रतलाम में आंधी-तूफान और बारिश से तबाही: बिजली और पेड़ गिरने से 4 मौतें, रेलवे ट्रैक बाधित, एलिवेशन और होर्डिंग्स उड़े

Ratlam, MP

शुक्रवार शाम रतलाम शहर में अचानक बदले मौसम ने जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी और भारी बारिश के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जबकि रेल यातायात पर भी गंभीर असर पड़ा। शहर के प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग्स और इमारतों के एलिवेशन उड़ गए, जिससे संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ।

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनें रुकीं

रतलाम-इंदौर रेलवे ट्रैक पर आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया। महू से रतलाम आने वाली पैसेंजर ट्रेन को गौतमपुरा स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके साथ ही ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। रतलाम से शाम 5:25 बजे रवाना होने वाली ग्वालियर-भिंड एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से 7 बजे स्टेशन से रवाना की जा सकी।

शहर की बिजली व्यवस्था चरमराई, अंधेरे में डूबे मोहल्ले

तेज हवाओं के चलते राजस्व कॉलोनी और सैलाना ओवरब्रिज क्षेत्र में बिजली के खंभे उखड़ गए या मुड़ गए। कई इलाकों में बिजली के तार टूटने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। गली-मोहल्लों में पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए और पूरे शहर में अंधेरा छा गया।

एलिवेशन और टीन शेड हवा में उड़े, सड़क पर मलबा

स्टेशन रोड पर मगनलाल बिल्डिंग का एलिवेशन तेज हवा में उड़कर सड़क पर आ गिरा। इसके साथ ही गैलरी का छज्जा टूटकर नीचे गिरा, जिससे सड़क पर मलबा जमा हो गया। प्रशासन को बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को आंशिक रूप से बंद करना पड़ा। शहर के चौराहों पर लगे फ्लेक्स और होर्डिंग्स भी फट गए या उड़ गए, जिससे खतरा बढ़ गया।

रेलवे स्टेशन के बाहर भरा पानी, यात्री परेशान

बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भर गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

मानसून से पहले प्री-मानसून ने दी दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आधिकारिक एंट्री में अभी 2-3 दिन शेष हैं, लेकिन रतलाम में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट तो आई, लेकिन तबाही के निशान छोड़ गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में आंधी-तूफान और बारिश से तबाही: बिजली और पेड़ गिरने से 4 मौतें, रेलवे ट्रैक बाधित, एलिवेशन और होर्डिंग्स उड़े

Ratlam, MP

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनें रुकीं

रतलाम-इंदौर रेलवे ट्रैक पर आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया। महू से रतलाम आने वाली पैसेंजर ट्रेन को गौतमपुरा स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके साथ ही ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। रतलाम से शाम 5:25 बजे रवाना होने वाली ग्वालियर-भिंड एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से 7 बजे स्टेशन से रवाना की जा सकी।

शहर की बिजली व्यवस्था चरमराई, अंधेरे में डूबे मोहल्ले

तेज हवाओं के चलते राजस्व कॉलोनी और सैलाना ओवरब्रिज क्षेत्र में बिजली के खंभे उखड़ गए या मुड़ गए। कई इलाकों में बिजली के तार टूटने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। गली-मोहल्लों में पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए और पूरे शहर में अंधेरा छा गया।

एलिवेशन और टीन शेड हवा में उड़े, सड़क पर मलबा

स्टेशन रोड पर मगनलाल बिल्डिंग का एलिवेशन तेज हवा में उड़कर सड़क पर आ गिरा। इसके साथ ही गैलरी का छज्जा टूटकर नीचे गिरा, जिससे सड़क पर मलबा जमा हो गया। प्रशासन को बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को आंशिक रूप से बंद करना पड़ा। शहर के चौराहों पर लगे फ्लेक्स और होर्डिंग्स भी फट गए या उड़ गए, जिससे खतरा बढ़ गया।

रेलवे स्टेशन के बाहर भरा पानी, यात्री परेशान

बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भर गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

मानसून से पहले प्री-मानसून ने दी दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आधिकारिक एंट्री में अभी 2-3 दिन शेष हैं, लेकिन रतलाम में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट तो आई, लेकिन तबाही के निशान छोड़ गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/railway-track-disrupted-elevation-and-hoardings-flew-due-to-havoc/article-24267

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.