- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: इंदौर-उज्जैन समेत 4 संभागों में बारिश अलर्ट, भोपाल में धूप और उम...
मध्यप्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: इंदौर-उज्जैन समेत 4 संभागों में बारिश अलर्ट, भोपाल में धूप और उमस
BHOPAL, MP
प्रदेश में मानसून विदाई की तैयारी में है, लेकिन जाने से पहले बारिश का एक और दौर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 26 से 29 सितंबर तक इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के इलाकों में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने से इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इंदौर, देवास, खरगोन, हरदा, खंडवा और बैतूल जैसे जिलों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश से सड़कों पर फिसलन और यातायात में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
राजधानी भोपाल में हालांकि शुक्रवार को तेज धूप और उमस का असर रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बढ़ी हुई नमी से लोगों को पसीना और उमस सताएगी, हालांकि शाम को हल्की फुहारों की संभावना है।
उधर, नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना जिलों से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। इन इलाकों में अब शुष्क मौसम रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। ग्वालियर, दतिया और मंदसौर जिलों से भी जल्द ही बादल हटने लगेंगे और धूप का असर बढ़ेगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक पूरे प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा, जिसके बाद ठंडक का असर धीरे-धीरे महसूस होने लगेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए