कई जिलों में ओला गिरने के साथ बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में गिरेगा मावठा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश का मौसम अब बदल गया है। प्रदेश में ठंड फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को कई जिलों में ओला गिरने के साथ बारिश भी होगी। आने वाले दिनों में मावठा गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में ठंड दोबारा लौट आई है। न्यूनतम तापमान में भले कमी न आई हो, लेकिन अधिकतम तापमान कम हुआ है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा। लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। राजधानी भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, मुरैना, भिंड और बुरहानपुर में सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे। ग्वालियर, मुरैना और भिंड में तो घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में दृश्यता घटकर 500 से 1 हजार मीटर रही।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी थम गई और पारे में गिरावट आई। 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने के आसार हैं। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं, कहीं—कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका भी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण बारिश हो सकती है।

जिलों का तापमान

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो नौगांव में 6.2, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 7.2, खजुराहो में आठ, टीकमगढ़ में 8.2, उमरिया में 9.4, खजुराहो में आठ , मंडला में आठ उज्जैन में 13.5 इंदौर में 14.6 ग्वालियर में 9.3 भोपाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.02, ग्वालियर में 22.02 इंदौर में 25.02 उज्जैन में 24.5 और जबलपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार को विदिशा, रायसेन, बैतूल और बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है। इसके अलावा 30 जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में कोहरे छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

कई जिलों में ओला गिरने के साथ बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में गिरेगा मावठा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में ठंड दोबारा लौट आई है। न्यूनतम तापमान में भले कमी न आई हो, लेकिन अधिकतम तापमान कम हुआ है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा। लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। राजधानी भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, मुरैना, भिंड और बुरहानपुर में सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे। ग्वालियर, मुरैना और भिंड में तो घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में दृश्यता घटकर 500 से 1 हजार मीटर रही।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी थम गई और पारे में गिरावट आई। 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने के आसार हैं। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं, कहीं—कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका भी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण बारिश हो सकती है।

जिलों का तापमान

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो नौगांव में 6.2, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 7.2, खजुराहो में आठ, टीकमगढ़ में 8.2, उमरिया में 9.4, खजुराहो में आठ , मंडला में आठ उज्जैन में 13.5 इंदौर में 14.6 ग्वालियर में 9.3 भोपाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.02, ग्वालियर में 22.02 इंदौर में 25.02 उज्जैन में 24.5 और जबलपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार को विदिशा, रायसेन, बैतूल और बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है। इसके अलावा 30 जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में कोहरे छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-alert-with-hailstorm-in-many-districts-mawatha-will-fall/article-6163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.