- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में बारिश का कहर: 4 जिलों में जलभराव, छतरपुर में बहा वाहन; 35 जिलों में अलर्ट
मध्यप्रदेश में बारिश का कहर: 4 जिलों में जलभराव, छतरपुर में बहा वाहन; 35 जिलों में अलर्ट
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसका असर अब खतरनाक होता जा रहा है।
छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना जिलों में रविवार को हालात बेकाबू हो गए। कई गांव पानी में डूब गए, घरों और बाजारों में जलभराव हो गया। छतरपुर में धसान नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि एक पिकअप वाहन बह गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
छतरपुर में डैम के खुले गेट, पुल टूटा, बिजली गुल
छतरपुर के रनगुवां बांध के 15 गेट पानी के दबाव के चलते खोल दिए गए। खजुराहो के पास पुल टूटने से देवगांव-देवरा मार्ग बंद हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज बहाव में 6 बिजली के खंभे गिरने से कई गांव अंधेरे में डूबे रहे।
घरों में घुसा पानी, स्कूलों में पानी, बाजारों में तबाही
टीकमगढ़ के हनुमान सागर तालाब के ओवरफ्लो होने से शिव शक्ति कॉलोनी में करीब 3 फीट पानी भर गया। अशोकनगर की सब्जी मंडी में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर में क्लासरूम और कैंटीन तक में पानी घुस गया, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
नाले उफने, युवक बहे; ग्रामीणों ने बचाई जान
शिवपुरी में तीन युवक बाइक के साथ नाले में बह गए। पेड़ों की डालियां पकड़कर किसी तरह उन्होंने जान बचाई। स्थानीय लोगों ने मदद कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
मौसम विभाग का अलर्ट: 9 जिलों में अति भारी बारिश, 35 जिले प्रभावित
सोमवार को प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें से 9 जिलों में अति भारी बारिश (200 मिमी तक) की संभावना है:
अति भारी बारिश की चेतावनी वाले जिले:
-
नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा
-
गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर
भारी बारिश संभावित जिले:
-
ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर,
-
पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, सागर,
-
उज्जैन, इंदौर, देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर,
-
शाजापुर, रायसेन, सीहोर, भोपाल (हल्की से मध्यम बारिश)।
प्रशासन सतर्क, राहत दल तैनात
आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संवेदनशील जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। SDRF-NDRF की टीमों को सक्रिय किया गया है। जिला मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम 24x7 मोड में काम कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए