छिंदवाड़ा मंडी में बारिश बनी कहर, भीग गया किसानों का खून-पसीने का अनाज

आशीष सिंह ठाकुर, छिन्दवाड़ा

प्रशासन की लापरवाही से खुले में पड़ा अनाज बहा, अन्नदाता बेबस

बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों पर कहर बरपा दिया। फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों का कीमती अनाज बारिश में भीग गया, कुछ हिस्सों में तो पानी के तेज बहाव में अनाज बह भी गया। इस पूरी स्थिति ने एक बार फिर मंडी प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

शेड व्यापारियों के कब्जे में, किसान खुले आसमान के नीचे

किसानों का आरोप है कि मंडी परिसर में बने बड़े-बड़े शेड केवल दिखावे के लिए हैं। इन शेडों पर कब्जा व्यापारियों का है, जबकि नियमानुसार किसी भी व्यापारी को माल खरीदने के बाद 24 घंटे के भीतर शेड खाली करना होता है। लेकिन मंडी प्रशासन की अनदेखी के कारण शेड महीनों तक भरे रहते हैं और किसानों को मजबूरी में खुले में अनाज रखना पड़ता है।

बारिश ने सब किया तबाह

छिंदवाड़ा की मंडी पहाड़ी इलाके में स्थित है, जिससे पानी तेजी से नीचे की ओर बहता है। अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। अनाज भीगता रहा और किसान लाचार होकर उसे बर्बाद होते देखते रहे। जो अनाज बहने से बच गया, वह भी अब बेचने लायक नहीं रहा।

ना तिरपाल, ना इंतज़ाम, किसान फिर हुए शिकार

ऐसे हालात से निपटने के लिए नियमानुसार मंडी प्रबंधन को तिरपाल व अन्य सुरक्षा व्यवस्था करनी होती है, लेकिन ना तो तिरपाल दिया गया और ना ही कोई आपात प्रबंधन। किसानों ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार प्रशासन आंख मूंदे बैठा रहता है।

किसानों की मांग: जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

किसानों ने मांग की है कि मंडी में बनी व्यवस्थाओं की जांच हो, शेड पर कब्जा जमाए व्यापारियों पर कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वरना आने वाले समय में अन्नदाता का मंडी पर से भरोसा उठ जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छिंदवाड़ा मंडी में बारिश बनी कहर, भीग गया किसानों का खून-पसीने का अनाज

आशीष सिंह ठाकुर, छिन्दवाड़ा

बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों पर कहर बरपा दिया। फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों का कीमती अनाज बारिश में भीग गया, कुछ हिस्सों में तो पानी के तेज बहाव में अनाज बह भी गया। इस पूरी स्थिति ने एक बार फिर मंडी प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

शेड व्यापारियों के कब्जे में, किसान खुले आसमान के नीचे

किसानों का आरोप है कि मंडी परिसर में बने बड़े-बड़े शेड केवल दिखावे के लिए हैं। इन शेडों पर कब्जा व्यापारियों का है, जबकि नियमानुसार किसी भी व्यापारी को माल खरीदने के बाद 24 घंटे के भीतर शेड खाली करना होता है। लेकिन मंडी प्रशासन की अनदेखी के कारण शेड महीनों तक भरे रहते हैं और किसानों को मजबूरी में खुले में अनाज रखना पड़ता है।

बारिश ने सब किया तबाह

छिंदवाड़ा की मंडी पहाड़ी इलाके में स्थित है, जिससे पानी तेजी से नीचे की ओर बहता है। अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। अनाज भीगता रहा और किसान लाचार होकर उसे बर्बाद होते देखते रहे। जो अनाज बहने से बच गया, वह भी अब बेचने लायक नहीं रहा।

ना तिरपाल, ना इंतज़ाम, किसान फिर हुए शिकार

ऐसे हालात से निपटने के लिए नियमानुसार मंडी प्रबंधन को तिरपाल व अन्य सुरक्षा व्यवस्था करनी होती है, लेकिन ना तो तिरपाल दिया गया और ना ही कोई आपात प्रबंधन। किसानों ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार प्रशासन आंख मूंदे बैठा रहता है।

किसानों की मांग: जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

किसानों ने मांग की है कि मंडी में बनी व्यवस्थाओं की जांच हो, शेड पर कब्जा जमाए व्यापारियों पर कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वरना आने वाले समय में अन्नदाता का मंडी पर से भरोसा उठ जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-in-chhindwara-mandi-wreaked-havoc-farmers-blood-and-sweat/article-17439

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.