ग्वालियर, भिंड, मुरैना में बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेट

BHOPAL, MP

एमपी में मौसम के तेवर बदले दिख रहे हैं। कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि का अनुमान जताया है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। यहां पर कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है तो कहीं गर्मी से शहर तप रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में गर्मी तेज हो गई है। बड़वानी जिले में एक पाली में लगने वाले सभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाए जाने के आदेश जारी किये गए हैं।

भोपाल में 37.6, ग्वालियर में 38, नर्मदा पुरम में 40, इंदौर में 37.4, रतलाम में 40, उज्जैन में 38.2, जबलपुर में 37, सतना में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 18.8, ग्वालियर में 17.7, नर्मदा पुरम में 22.9, खंडवा में 23, इंदौर में 21, उज्जैन में 18, जबलपुर में 22, रीवा में 23.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल डिंडौरी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। ग्वालियर, दतिया, मुरैना और भिंड जिलों में वज्रपात की घटना और झंझावात चलने की चेतावनी जारी की है।

राजधानी के लिए मौसम का पूर्वानुमान

राजधानी भोपाल जिले के मौसम के बारे में पूर्वानुमान में कहा गया है कि यहां आकाश में पिछले दिनों से छाये हुए बादलों से निजात मिल सकती है। यहां हवा की औसत गति 16 से 18 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।

गर्मी के भी दिखेंगे तेवर

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमार 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। जबलपुर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में भी गर्मी बढ़ सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर, भिंड, मुरैना में बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। यहां पर कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है तो कहीं गर्मी से शहर तप रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में गर्मी तेज हो गई है। बड़वानी जिले में एक पाली में लगने वाले सभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाए जाने के आदेश जारी किये गए हैं।

भोपाल में 37.6, ग्वालियर में 38, नर्मदा पुरम में 40, इंदौर में 37.4, रतलाम में 40, उज्जैन में 38.2, जबलपुर में 37, सतना में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 18.8, ग्वालियर में 17.7, नर्मदा पुरम में 22.9, खंडवा में 23, इंदौर में 21, उज्जैन में 18, जबलपुर में 22, रीवा में 23.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल डिंडौरी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। ग्वालियर, दतिया, मुरैना और भिंड जिलों में वज्रपात की घटना और झंझावात चलने की चेतावनी जारी की है।

राजधानी के लिए मौसम का पूर्वानुमान

राजधानी भोपाल जिले के मौसम के बारे में पूर्वानुमान में कहा गया है कि यहां आकाश में पिछले दिनों से छाये हुए बादलों से निजात मिल सकती है। यहां हवा की औसत गति 16 से 18 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।

गर्मी के भी दिखेंगे तेवर

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमार 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। जबलपुर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में भी गर्मी बढ़ सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-in-gwalior-bhind-morena-will-thunder-in-these-districts/article-16807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.