रीवा की सड़क पर नोटों की बारिश, चलती कार की छत पर बैठकर युवक की हीरोगिरी

Rewa, MP

रीवा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक चलती कार की छत में बैठकर नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए नजर आ रहे है.

जिले के त्योंथर से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में युवक फॉर्च्यूनर कार की छत पर बैठकर नोटों की गड्डियां उड़ाते दिख रहे हैं. वहीं कार सवार दूसरे युवक चलती कार की दोनों साइड की विंडो से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे हैं. फॉर्च्यूनर कार के पीछे चल रहे एक कार चालक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है.

कार में हूटर बजाकर युवकों का तमाशा

दरअसल, यह वीडियो टमस नदी पर बने राजापुल का बताया जा रहा है. वीडियो में कार सवार युवकों ने कार का हूटर बजाते हुए सारी हदें पार कर दीं. चलती कार की दोनों विंडो साइड से 2 यूवकों का आधा शरीर बाहर की तरफ लटका हुआ दिखाई दे रहा है, तो वही एक युवक कार की छत पर बैठकर नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहा है. फॉर्च्यूनर कार में सवार युवक अपने स्वैग के चलते इतने मदहोश थे कि उन्हें यातायात नियमों के साथ अपनी और दूसरों की जान की परवाह नहीं थी.

पुलिस युवकों की तलाश में जुटी

वायरल वीडियो में फॉर्च्यूनर कार के पीछे वाले शीशे में शादी समारोह का स्टीकर लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें लड़की और लड़का के नाम लिखे हुए है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये युवक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे हैं. वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है. जबकि कार का नंबर GJ 12 EE 9444 है. हांलाकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. जिसके बाद गुजरात रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर कार और उसमें सवार युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रीवा की सड़क पर नोटों की बारिश, चलती कार की छत पर बैठकर युवक की हीरोगिरी

Rewa, MP

जिले के त्योंथर से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में युवक फॉर्च्यूनर कार की छत पर बैठकर नोटों की गड्डियां उड़ाते दिख रहे हैं. वहीं कार सवार दूसरे युवक चलती कार की दोनों साइड की विंडो से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे हैं. फॉर्च्यूनर कार के पीछे चल रहे एक कार चालक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है.

कार में हूटर बजाकर युवकों का तमाशा

दरअसल, यह वीडियो टमस नदी पर बने राजापुल का बताया जा रहा है. वीडियो में कार सवार युवकों ने कार का हूटर बजाते हुए सारी हदें पार कर दीं. चलती कार की दोनों विंडो साइड से 2 यूवकों का आधा शरीर बाहर की तरफ लटका हुआ दिखाई दे रहा है, तो वही एक युवक कार की छत पर बैठकर नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहा है. फॉर्च्यूनर कार में सवार युवक अपने स्वैग के चलते इतने मदहोश थे कि उन्हें यातायात नियमों के साथ अपनी और दूसरों की जान की परवाह नहीं थी.

पुलिस युवकों की तलाश में जुटी

वायरल वीडियो में फॉर्च्यूनर कार के पीछे वाले शीशे में शादी समारोह का स्टीकर लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें लड़की और लड़का के नाम लिखे हुए है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये युवक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे हैं. वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है. जबकि कार का नंबर GJ 12 EE 9444 है. हांलाकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. जिसके बाद गुजरात रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर कार और उसमें सवार युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-of-notes-on-rewas-road-sitting-on-the-roof/article-10434

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.