- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में आफत बनेगी बारिश, इन जिलों में फसलों पर मंडरा रहे संकट के बादल
मध्य प्रदेश में आफत बनेगी बारिश, इन जिलों में फसलों पर मंडरा रहे संकट के बादल
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है. बारिश किसानों के लिए आफत बन सकती है. वहीं होली तक रात में ठंड रहेगी.
मध्य प्रदेश में ठंड का असर कम होने लगा है. दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है. वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी स्थिर हो गया है, लेकिन अब मध्य प्रदेश में बेमौसम की बारिश किसानों के लिए आफत बन सकती है. दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों के मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके तहत प्रदेश के कुछ जिलों में आगामी दो से 3 दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है, जो किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. बता दें कि गेंहू समेत अन्य रवि की फसलें खेतों में तैयार हो गई है. अब यदि बारिश होती है, तो इससे फसलों को खासा नुकसान होगा.
इसलिए मौसम में बदलाव की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की सीनियर साइंटिस्ट दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि "2 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय होने की संभावना है. जिससे मध्य प्रदेश के नार्थ-वेस्ट रीजन में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि अभी 24 से 48 घंटे में मौसम में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि अब प्रदेश में ठंड कम हो गई है. दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. हालांकि होली तक रात में ठंड का असर बना रहेगा."
इन जिलों में दी गई बारिश की चेतावनी
मौसम वैज्ञनिकों ने बताया कि 2 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के मौसम में आंशिक बदलाव होगा. इसका असर पश्चिम-उत्तर मध्य प्रदेश में रहेगा. हालांकि इस दौरान भोपाल, रायसेन, रीवा और जबलपुर समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में किसानों को अपनी फसलें बचाने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.
10 डिग्री से उपर पहुंचा न्यूनतम तापमान
मध्य प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. जससे ठंड का असर कम होने लगा है. बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि उमरिया का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, मंडला का 12 डिग्री, मलाजखंड का 13.1 डिग्री और भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में दिन का सबसे अधिकतम तापमान रतलाम में 35 डिग्री, धार में 34.6 डिग्री, उज्जैन में 34.2 डिग्री और नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए