- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आधी रात को भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश... कई जिलों में गिरे ओले; आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम
आधी रात को भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश... कई जिलों में गिरे ओले; आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम
Bhopal, MP
भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों बारिश हुई और ओले गिरे। रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना बैतूल जिले में पानी गिरा और कहीं-कहीं ओले गिरे।
भोपाल में शुक्रवार आधी रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इंदौर और उज्जैन में भी शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी।
रतलाम के मलवासा गांव और आसपास के क्षेत्र में तो ओले भी गिरे हैं। मंदसौर में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे कृषि मंडी में रखी लहसुन समेत अन्य उपज भीग गई। उज्जैन के बड़नगर और रतलाम के आलोट में भी शाम को तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
धार, मुरैना, श्योपुर, आगर-मालवा, इंदौर, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, महेश्वर, शाजापुर, बैतूल, देवास, नर्मदापुरम, खंडवा आदि जिलों में भी गरज-चमक और आंधी चली।वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी के कारण मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
उज्जैन में महाकाल लोक में बिजली गुल उज्जैन में शुक्रवार रात में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे महाकाल लोक की बिजली गुल हो गई। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। इससे पहले दिनभर बादल छाए रहे। शाम को मौसम बदल गया।
इंदौर में भी शहर के पश्चिम इलाके में भी शाम को तेज बारिश होने लगी। जिससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे।
ओले, बारिश, आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में 27-28 दिसंबर को ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। वहीं, हवा का असर भी है। अगले 2 दिन सिस्टम का असर रहेगा। 29 दिसंबर को सिस्टम का असर कम हो जाएगा। फिर टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। वहीं, कोहरा भी छाएगा।
तस्वीरों में देखिए बारिश कहां कैसी हुई बारिश
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए