- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जिले में आफत की बारिश से तबाही: पुल बहे, कॉलोनियां जलमग्न, जनजीवन ठप
जिले में आफत की बारिश से तबाही: पुल बहे, कॉलोनियां जलमग्न, जनजीवन ठप
Guna, MP
गुना जिले में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही का नया मंजर खींच दिया। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 235 मिमी (लगभग 10 इंच) बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह चरमरा गया।
शहर की कॉलोनियों से लेकर दूरदराज के गांवों तक पानी ने घरों में घुसपैठ कर ली। सड़कों पर सैलाब जैसा दृश्य है, पुल बह चुके हैं और स्कूलों में बच्चे फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया।
नदियां उफान पर, पुल ध्वस्त, संपर्क टूटा
कुडक़ा नदी पर बना पुल पूरी तरह बह जाने से फतेहगढ़-पाड़ोन मार्ग ठप हो गया। भौंरा और झागर नदियों ने अपने किनारे लांघ दिए हैं, जिससे कई संपर्क मार्गों पर प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी है। चौपेट नदी का पुल टूट जाने से विजयपुर नेशनल फर्टिलाइजर प्लांट तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सिंध नदी का जलस्तर खतरे की सीमा पार कर चुका है।
शहर और गांवों में घर डूबे, लोग छतों पर फंसे
गुलाबगंज, भूल्लनपुरा, न्यू सिटी कॉलोनी, कैंट जैसे क्षेत्रों में मकानों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया। लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। रेस्क्यू टीमों ने कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक मकान पूरी तरह डूब गया था, जिसमें फंसे परिवार को एसडीआरएफ ने बाहर निकाला।
स्कूलों में पानी, बच्चे फंसे, रेस्क्यू कर निकाला गया
चांचौड़ा विकासखंड के बटावदा स्कूल में चारों ओर से पानी भर गया था, शिक्षक और छात्र अंदर फंसे रह गए। प्रशासन ने बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला। मृगवास के एक स्कूल में भी 3 फीट पानी भर गया था। जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 30 जुलाई से 1 अगस्त तक सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
जिला अस्पताल में पानी, प्रसूता वार्ड प्रभावित
बारिश की चपेट में गुना जिला अस्पताल भी आ गया। प्रसूता वार्ड में पानी घुस गया जिससे मरीजों और स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली और जल आपूर्ति पर असर, सबस्टेशन डूबे
म्याना और उकाबद क्षेत्र की निचली बस्तियों में घर जलमग्न हो गए हैं। म्याना सबस्टेशन में पानी घुसने से बिजली आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है।
..........................................................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए