राजा भोज और रानी कमलापति के AI जेनरेटेड रील पर विवाद, भोपाल सांसद बोले कराएंगे FIR

BHOPAL, MP

भोपाल में लगे राजा भोज और रानी कमलापति के प्रतिमा को एडिट कर रील बनाई गई है.सांसद आलोक शर्मा ने कार्रवाई की मांग की है.

राजधानी के बड़े तालाब में वीआईपी रोड के किनारे राजा भोज की प्रतिमा लगी है. इसके साथ ही छोटे तालाब पर बने रानी कमलापति घाट पर उनकी रानी की प्रतिमा लगी है, लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों ने राजा भोज और रानी कमलापति की प्रतिमा को एडिट कर अपमानजनक रील बना दी.

अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके विरोध में कुछ हिंदू संगठन और भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी उतर आए हैं, उन्होंने इस मामले की साइबर सेल में शिकायत करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया है.

रील में राजा भोज और रानी कमलापति का अपमान

दरअसल, एआई के माध्यम से दोनों ही प्रतिमाओं को अनौपचारिक और अपमानजनक रूप में प्रस्तुत किया गया है. इन वायरल वीडियो में राजा भोज को मछली पकड़ते हुए, दौड़ते हुए और अन्य हास्यास्पद स्थितियों में दिखाया गया है. एक वीडियो में राजा भोज की प्रतिमा को कपड़े उतारते और शरीर का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है, जबकि इसी वीडियो में एक राक्षस भी दिख रहा है.

इसमें रानी कमलापति भी अपनी कुर्सी से उठती हुई दिख रही हैं. वहीं दूसरे वीडियो में रानी कमलापति को तालाब में मछली पकड़ते हुए दिखाया गया है. इन दोनों रील के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है और वो इसके खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में हैं.

वीडियो बनाने और वायरल करने वाले पर एफआईआर की मांग

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि "राजा भोज भारतीय इतिहास के महानतम शासकों में एक थे, जिन्होंने मध्यकालीन भारत में कला, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा दिया. उनकी नीतियों और कार्यों ने भारतीय समाज पर गहरा प्रभाव डाला. इसी तरह रानी कमलापति भी एक महान शासिका थीं, जिनका योगदान मध्यभारत की संस्कृति में अनमोल है. उनके योगदान का अपमान करने के बजाय उनका सम्मान किया जाना चाहिए था."

शर्मा ने कहा कि "इस प्रकार के वीडियो न केवल हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का अपमान करते हैं, बल्कि यह युवा पीढ़ी में गलत संदेश भी फैलाते हैं." उन्होंने भोपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में जांच की जाए और इस वीडियो को बनाने और वायरल करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

राजा भोज और रानी कमलापति के AI जेनरेटेड रील पर विवाद, भोपाल सांसद बोले कराएंगे FIR

BHOPAL, MP

राजधानी के बड़े तालाब में वीआईपी रोड के किनारे राजा भोज की प्रतिमा लगी है. इसके साथ ही छोटे तालाब पर बने रानी कमलापति घाट पर उनकी रानी की प्रतिमा लगी है, लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों ने राजा भोज और रानी कमलापति की प्रतिमा को एडिट कर अपमानजनक रील बना दी.

अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके विरोध में कुछ हिंदू संगठन और भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी उतर आए हैं, उन्होंने इस मामले की साइबर सेल में शिकायत करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया है.

रील में राजा भोज और रानी कमलापति का अपमान

दरअसल, एआई के माध्यम से दोनों ही प्रतिमाओं को अनौपचारिक और अपमानजनक रूप में प्रस्तुत किया गया है. इन वायरल वीडियो में राजा भोज को मछली पकड़ते हुए, दौड़ते हुए और अन्य हास्यास्पद स्थितियों में दिखाया गया है. एक वीडियो में राजा भोज की प्रतिमा को कपड़े उतारते और शरीर का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है, जबकि इसी वीडियो में एक राक्षस भी दिख रहा है.

इसमें रानी कमलापति भी अपनी कुर्सी से उठती हुई दिख रही हैं. वहीं दूसरे वीडियो में रानी कमलापति को तालाब में मछली पकड़ते हुए दिखाया गया है. इन दोनों रील के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है और वो इसके खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में हैं.

वीडियो बनाने और वायरल करने वाले पर एफआईआर की मांग

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि "राजा भोज भारतीय इतिहास के महानतम शासकों में एक थे, जिन्होंने मध्यकालीन भारत में कला, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा दिया. उनकी नीतियों और कार्यों ने भारतीय समाज पर गहरा प्रभाव डाला. इसी तरह रानी कमलापति भी एक महान शासिका थीं, जिनका योगदान मध्यभारत की संस्कृति में अनमोल है. उनके योगदान का अपमान करने के बजाय उनका सम्मान किया जाना चाहिए था."

शर्मा ने कहा कि "इस प्रकार के वीडियो न केवल हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का अपमान करते हैं, बल्कि यह युवा पीढ़ी में गलत संदेश भी फैलाते हैं." उन्होंने भोपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में जांच की जाए और इस वीडियो को बनाने और वायरल करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/raja-bhoj-and-rani-kamalapatis-ai-generated-reel-will-be/article-10985

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.