- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राजेश ठाकुर का उमरिया दौरा: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जुटे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
राजेश ठाकुर का उमरिया दौरा: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जुटे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
Umaria, MP
झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर चार दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को उमरिया पहुंचे। वे यहां कांग्रेस के "संगठन सृजन अभियान" के तहत ज़िला स्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान के तहत ठाकुर विभिन्न मंडलों और वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे।
बताया गया है कि यह 45 दिनों तक चलने वाला अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल है, जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जिला अध्यक्षों के कामकाज और चुनावों में पार्टी प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा।
राजेश ठाकुर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे किसी भी नेता या जनप्रतिनिधि की सुविधा नहीं लेंगे और स्वयं की गाड़ी से यात्रा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, ताकि संगठन की वास्तविक स्थिति को नजदीक से समझा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रमण के दौरान एकत्र जानकारी को वे भोपाल में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में साझा करेंगे, जहां नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर मंथन होगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए