राजगढ़ का अनोखा डॉग लवर: नहीं रहा 'रोमी', तेरहवीं पर शोकसभा, मुंडन और मृत्युभोज

Special News

राजगढ़ में एक डॉगी ने बीमारी से दम तोड़ दिया. डॉग लवर ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर पूरे गांव को तेरहवीं पर भोजन कराया.

इंसान और जानवर के बीच प्रेम व लगाव की कई कहानियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं. जब पालतू जानवर परिवार का एक प्रकार से हिस्सा बन जाता है तो उसकी मौत पर ऐसा ही विलाप होता है जैसे कोई प्रियजन इस दुनिया से विदा हो चुका हो. एक डॉगी से इंसान का ऐसा ही प्रेम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में देखने को मिला. जब डॉगी बीमार पड़ा तो उसका इलाज भी किसी परिजन की भांति कराया. जब डॉगी की मौत हो गई तो पूरा परिवार गमगीन हो गया. इसके बाद डॉगी का विधिविधान से अंतिम संस्कार कराया गया.

इंसान और जानवर के बीच भावनात्मक लगाव

बता दें कि राजगढ़ में इंसान व जानवर के बीच प्रेम के रिश्ते व भावनात्मक लगाव के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. यहां एक बार बंदर की मौत पर मृत्यु भोज कराया जा चुका है. अब डॉगी की मौत पर परिजनों ने पूरे गांव को मृत्यु भोज कराया. राजगढ़ जिले के सुल्तानिया गांव के डॉग लवर जीवन नागर ने अपने प्रिय रोमी की मौत पर तेरहवीं का कार्यक्रम रखा.

डॉगी बड़ा बीमार, परिजनों ने भरसक इलाज कराया

डॉग लवर जीवन नागर इससे पहले अपने प्रिय रोमी की मौत के बाद क्रियाक्रम पूरी रीतिरिवाज के साथ किया और दफनाया. जीवन नागर बताते हैं "वर्ष 2018 में जर्मन शेफर्ड प्रजाति का एक डॉगी भोपाल से खरीदा था. इसका नाम रोमी रखा गया. इसी साल 10 जनवरी को तेज ठंड के कारण वह बीमार हो गया." इस पर परिवार ने डॉगी का इलाज कराया. उसे भोपाल इलाज के लिए भी ले गए, लेकिन इलाज के दौरान डॉगी ने दम तोड़ दिया. इसके बाद जीवन नागर ने उसे गांव में ही दफनाया और उज्जैन में उसका दशाकर्म भी किया.

डॉगी की तेरहवीं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोमवार को सुल्तानिया गांव में जीवन नागर ने कुत्ते की तेरहवीं पर शोक सभा रखी. इसमें गांव के काफी लोग एकत्र हुए. जीवन नागर ने रीतिरिवाज के तहत अपना मुंडन कराया. इसके बाद ग्रामीणों को मृत्यु भोज कराया. मृत्युभोज में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. पूरे राजगढ़ जिले में डॉगी लवर की चर्चा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

राजगढ़ का अनोखा डॉग लवर: नहीं रहा 'रोमी', तेरहवीं पर शोकसभा, मुंडन और मृत्युभोज

Special News

इंसान और जानवर के बीच प्रेम व लगाव की कई कहानियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं. जब पालतू जानवर परिवार का एक प्रकार से हिस्सा बन जाता है तो उसकी मौत पर ऐसा ही विलाप होता है जैसे कोई प्रियजन इस दुनिया से विदा हो चुका हो. एक डॉगी से इंसान का ऐसा ही प्रेम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में देखने को मिला. जब डॉगी बीमार पड़ा तो उसका इलाज भी किसी परिजन की भांति कराया. जब डॉगी की मौत हो गई तो पूरा परिवार गमगीन हो गया. इसके बाद डॉगी का विधिविधान से अंतिम संस्कार कराया गया.

इंसान और जानवर के बीच भावनात्मक लगाव

बता दें कि राजगढ़ में इंसान व जानवर के बीच प्रेम के रिश्ते व भावनात्मक लगाव के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. यहां एक बार बंदर की मौत पर मृत्यु भोज कराया जा चुका है. अब डॉगी की मौत पर परिजनों ने पूरे गांव को मृत्यु भोज कराया. राजगढ़ जिले के सुल्तानिया गांव के डॉग लवर जीवन नागर ने अपने प्रिय रोमी की मौत पर तेरहवीं का कार्यक्रम रखा.

डॉगी बड़ा बीमार, परिजनों ने भरसक इलाज कराया

डॉग लवर जीवन नागर इससे पहले अपने प्रिय रोमी की मौत के बाद क्रियाक्रम पूरी रीतिरिवाज के साथ किया और दफनाया. जीवन नागर बताते हैं "वर्ष 2018 में जर्मन शेफर्ड प्रजाति का एक डॉगी भोपाल से खरीदा था. इसका नाम रोमी रखा गया. इसी साल 10 जनवरी को तेज ठंड के कारण वह बीमार हो गया." इस पर परिवार ने डॉगी का इलाज कराया. उसे भोपाल इलाज के लिए भी ले गए, लेकिन इलाज के दौरान डॉगी ने दम तोड़ दिया. इसके बाद जीवन नागर ने उसे गांव में ही दफनाया और उज्जैन में उसका दशाकर्म भी किया.

डॉगी की तेरहवीं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोमवार को सुल्तानिया गांव में जीवन नागर ने कुत्ते की तेरहवीं पर शोक सभा रखी. इसमें गांव के काफी लोग एकत्र हुए. जीवन नागर ने रीतिरिवाज के तहत अपना मुंडन कराया. इसके बाद ग्रामीणों को मृत्यु भोज कराया. मृत्युभोज में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. पूरे राजगढ़ जिले में डॉगी लवर की चर्चा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rajgarhs-unique-dog-lover-is-no-more-condolence-meeting-shaving/article-8169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.