रामेश्वर शर्मा ने अपनी सरकार को विधानसभा में घेरा, नगरीय प्रशासन पर दागे सवाल, मंत्री ने दिया जवाब

BHOPAL, MP

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर जमकर खरी खोटी सुनाई। शहर के विस्तार और यातायात की समस्याओं को देखते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने इन बसों को सीहोर, मंडीदीप, राजगढ़ और अन्य इलाकों में चलाने की मांग की है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर आश्वासन दिया है।

एमपी विधानसभा में सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते दिखे। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग को जमकर खरी-खोटी सुनाई। रामेश्वर शर्मा ने शहर में खराब यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने नई ई-बसों को उन इलाकों में चलाने की मांग की, जहां बसों की सुविधा नहीं है। इस पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने सदन में कहा कि भोपाल लगातार बढ़ रहा है। शहर से दूर कॉलेज, अस्पताल और फैक्ट्रियां बन रही हैं। यहां हजारों छात्र और मजदूर आते-जाते हैं लेकिन उनके लिए यातायात के साधन ठीक नहीं हैं।

केंद्र से मिलने वाली है सैकडों बसें

विधायक ने सदन को यह भी बताया कि सीहोर, मंडीदीप, राजगढ़, पीलूखेड़ी, बैरसिया, सांची, भोजपुर जैसी जगहों पर बसें नहीं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 100 ई-पीएम इलेक्ट्रिक बसें दे रही है। इनमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन बसों से यातायात में सुधार होगा लेकिन इनका संचालन पहले जैसा नहीं होना चाहिए। इसमें सुधार किया जाना चाहिए।

नगरीय विकास मंत्री ने दिया आश्वासन

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाया जा रहा है। इसलिए जो नई ई-बसें आने वाली हैं, उन्हें इन रास्तों पर चलाया जाना चाहिए। इस पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इन इलाकों में परिवहन की व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए योजना बनाई जाएगी।

बसें नहीं चलने के मुद्दे पर सरकार को घेरा

रामेश्वर शर्मा ने बसों के गायब होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भोपाल की सड़कों से 9 महीने में ढाई सौ सिटी बसें गायब हो गई हैं। पहले 25 रूट पर 368 बसें चलती थीं। लेकिन अब सिर्फ 11 रूट पर 118 बसें ही चल रही हैं। इससे छात्र, छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और नौकरी करने वालों को परेशानी हो रही है। हर रोज करीब हजारों की संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने अपनी बात रखते हुए सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलनी चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रामेश्वर शर्मा ने अपनी सरकार को विधानसभा में घेरा, नगरीय प्रशासन पर दागे सवाल, मंत्री ने दिया जवाब

BHOPAL, MP

एमपी विधानसभा में सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते दिखे। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग को जमकर खरी-खोटी सुनाई। रामेश्वर शर्मा ने शहर में खराब यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने नई ई-बसों को उन इलाकों में चलाने की मांग की, जहां बसों की सुविधा नहीं है। इस पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने सदन में कहा कि भोपाल लगातार बढ़ रहा है। शहर से दूर कॉलेज, अस्पताल और फैक्ट्रियां बन रही हैं। यहां हजारों छात्र और मजदूर आते-जाते हैं लेकिन उनके लिए यातायात के साधन ठीक नहीं हैं।

केंद्र से मिलने वाली है सैकडों बसें

विधायक ने सदन को यह भी बताया कि सीहोर, मंडीदीप, राजगढ़, पीलूखेड़ी, बैरसिया, सांची, भोजपुर जैसी जगहों पर बसें नहीं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 100 ई-पीएम इलेक्ट्रिक बसें दे रही है। इनमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन बसों से यातायात में सुधार होगा लेकिन इनका संचालन पहले जैसा नहीं होना चाहिए। इसमें सुधार किया जाना चाहिए।

नगरीय विकास मंत्री ने दिया आश्वासन

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाया जा रहा है। इसलिए जो नई ई-बसें आने वाली हैं, उन्हें इन रास्तों पर चलाया जाना चाहिए। इस पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इन इलाकों में परिवहन की व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए योजना बनाई जाएगी।

बसें नहीं चलने के मुद्दे पर सरकार को घेरा

रामेश्वर शर्मा ने बसों के गायब होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भोपाल की सड़कों से 9 महीने में ढाई सौ सिटी बसें गायब हो गई हैं। पहले 25 रूट पर 368 बसें चलती थीं। लेकिन अब सिर्फ 11 रूट पर 118 बसें ही चल रही हैं। इससे छात्र, छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और नौकरी करने वालों को परेशानी हो रही है। हर रोज करीब हजारों की संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने अपनी बात रखते हुए सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलनी चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rameshwar-sharma-gave-his-government-a-question-on-the-urban/article-14461

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.