अशोकनगर में चांदी के विमान में विराजमान होंगे रामलला, जानेंगे प्रजा का हाल

Ashoknagar, MP

अशोकनगर में सराफा बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में मनेगा श्री रामलला का भव्य जन्मोत्सव. चल समारोह के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे रामलला.

रामनवमी के मौके पर जिले भर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा. शहर के सराफा बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी श्री रामलला का भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा. इसी के साथ हजारों श्रद्धालुओं के साथ श्री रामलला चल समारोह के साथ नगर भ्रमण करेंगे. श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली हैं. भगवान श्री राम को आकर्षक पोशाक में तैयार किया गया है. इसके साथ ही रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का शहर की प्रमुख सड़कों से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा.

चांदी के विमान में विराजमान होंगे रामलला

श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने श्री रामलला के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली हैं. रामनवमी के मौके पर रविवार को दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम चांदी के विमान में विराजित होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर उपस्थित रहेंगे. श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने लगभग 8 साल पहले 50 किलो चांदी का विमान और उसमें 30 ग्राम सोना जड़वा कर इस भव्य रजत जड़ित विमान को तैयार कराया गया था.

silver palanquin
चांदी की पालकी 
 
Shri Ramlala Lord
श्री रामलला भगवान 
 
100 साल से भी पुराना है चल समारोह का इतिहास

श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण कुमार शर्मा बताते हैं कि "जब वह बहुत छोटे थे, तब से इसी मंदिर से श्रीराम राजा सरकार का भव्य चल समारोह निकाला जाता है. इसके पूर्व में भी उनके पिताजी और दादाजी भी इस चल समारोह में उपस्थित होते थे. उन्होंने बताया कि यह चल समारोह 100 साल से भी पहले से निकाला जा रहा है. हालांकि इस रजत जड़ित विमान की देखरेख ट्रस्ट के ही सदस्य करते हैं. वही इस चांदी के विमान को सजाकर तैयार कर लिया गया है. जिसमें रविवार को भगवान श्री राम बाल रूप में विराजेंगे."

Shri Ramlala Chal Ceremony
श्री रामलला चल समारोह
 
रामनवमी पर मंदिर पर यह होंगे कार्यक्रम

रामनवमी के मौके पर एक दिन पहले ही मंदिर पर लाइटिंग कर आकर्षक साज-सज्जा कर दी गई है. वहीं रामनवमी के मौके पर सुबह भगवान को आकर्षक पोशाक में सजाया जाएगा. इसके साथ ही 10 बजे से भगवान श्रीराम के भजन होंगे. दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का भव्य जन्मोत्सव मंदिर परिसर में मनाया जाएगा. इसके साथ ही दोपहर 3 बजे से चांदी के विमान में विराजित होकर भगवान श्रीराम नगर भ्रमण पर निकलेंगे. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी इस चल समारोह में शामिल होंगे.

Shri Hanuman Temple Sarafa Bazar
श्री हनुमान मंदिर सराफा बाजार

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में चांदी के विमान में विराजमान होंगे रामलला, जानेंगे प्रजा का हाल

Ashoknagar, MP

रामनवमी के मौके पर जिले भर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा. शहर के सराफा बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी श्री रामलला का भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा. इसी के साथ हजारों श्रद्धालुओं के साथ श्री रामलला चल समारोह के साथ नगर भ्रमण करेंगे. श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली हैं. भगवान श्री राम को आकर्षक पोशाक में तैयार किया गया है. इसके साथ ही रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का शहर की प्रमुख सड़कों से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा.

चांदी के विमान में विराजमान होंगे रामलला

श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने श्री रामलला के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली हैं. रामनवमी के मौके पर रविवार को दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम चांदी के विमान में विराजित होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर उपस्थित रहेंगे. श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने लगभग 8 साल पहले 50 किलो चांदी का विमान और उसमें 30 ग्राम सोना जड़वा कर इस भव्य रजत जड़ित विमान को तैयार कराया गया था.

silver palanquin
चांदी की पालकी 
 
Shri Ramlala Lord
श्री रामलला भगवान 
 
100 साल से भी पुराना है चल समारोह का इतिहास

श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण कुमार शर्मा बताते हैं कि "जब वह बहुत छोटे थे, तब से इसी मंदिर से श्रीराम राजा सरकार का भव्य चल समारोह निकाला जाता है. इसके पूर्व में भी उनके पिताजी और दादाजी भी इस चल समारोह में उपस्थित होते थे. उन्होंने बताया कि यह चल समारोह 100 साल से भी पहले से निकाला जा रहा है. हालांकि इस रजत जड़ित विमान की देखरेख ट्रस्ट के ही सदस्य करते हैं. वही इस चांदी के विमान को सजाकर तैयार कर लिया गया है. जिसमें रविवार को भगवान श्री राम बाल रूप में विराजेंगे."

Shri Ramlala Chal Ceremony
श्री रामलला चल समारोह
 
रामनवमी पर मंदिर पर यह होंगे कार्यक्रम

रामनवमी के मौके पर एक दिन पहले ही मंदिर पर लाइटिंग कर आकर्षक साज-सज्जा कर दी गई है. वहीं रामनवमी के मौके पर सुबह भगवान को आकर्षक पोशाक में सजाया जाएगा. इसके साथ ही 10 बजे से भगवान श्रीराम के भजन होंगे. दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का भव्य जन्मोत्सव मंदिर परिसर में मनाया जाएगा. इसके साथ ही दोपहर 3 बजे से चांदी के विमान में विराजित होकर भगवान श्रीराम नगर भ्रमण पर निकलेंगे. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी इस चल समारोह में शामिल होंगे.

Shri Hanuman Temple Sarafa Bazar
श्री हनुमान मंदिर सराफा बाजार
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ramlala-will-know-the-condition-of-the-people/article-16865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.