दिल्ली के फूलों से रामराजा सरकार की सजावट, 21 क्विंटल लड्‌डू, ओरछा में रामनवमी की धूम

Orchha, MP

रामनवमी के शुभ अवसर पर ओरछा एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है. रामराजा सरकार के दरबार में लाखों श्रद्धालु जुटने वाले हैं, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं.

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा इस बार भव्य रामनवमी (Ram Navami) महोत्सव के लिए तैयार हो रही है. रामराजा सरकार (Ramraja Temple) मंदिर में फूलों और विद्युत की भव्य सजावट की जाएगी, वहीं लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मंदिर प्रांगण में आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है. निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह नरवरिया ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों का जायजा लिया.

ऐसी हैं तैयारियां

मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जिसमें खासतौर पर दिल्ली से मंगाए गए फूलों का उपयोग किया जाएगा. वहीं, रामराजा सरकार पालने में विराजमान होंगे, जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा. सजावट के लिये दिल्ली से दो ट्रक भरकर फूल मंगवाये गये है.

कलेक्टर लोकेश कुमार ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के ओरछा आने की संभावना है. प्रशासन पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.
 
मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है. इस बार रामनवमी पर रामराजा सरकार मंदिर में फूलों और विद्युत से भव्य सजावट की जाएगी. इस बार विशेष तौर पर दिल्ली से दो ट्रक फूल मंगाए गए हैं, जिनसे मंदिर को सजाया जाएगा. इस दौरान मंदिर प्रांगण में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, रामजी पर केंद्रीत झांकी का प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण होंगे.

Ram Navami 2025: रामनवमी की तैयार

शुद्ध घी के लड्डू हो रहे तैयार

रामनवमी पर भगवान रामराजा सरकार को शुद्ध घी के लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा. इसके लिये 25 लोगों की टीम दिन रात काम कर रही है. 21 क्विंटल लड्डू तैयार किये जा रहे है. भोग लगाने के बाद इन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा.

रामनवमी के दिन ही ओरछा में भगवान राम के आगमन की वर्षगांठ भी मनाई जाती है. यह वही पावन दिन है, जब संवत 1631 में रानी कुंवरी गणेश अयोध्या से रामराजा को ओरछा लेकर आई थीं. पहले ओरछा को कृष्ण नगरी के रूप में जाना जाता था क्योंकि यहां के राजा मधुकर शाह भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे. लेकिन जब रामजी ने अपनी आस्था को सिद्ध किया, तब रानी कुंवरी गणेश उन्हें अयोध्या से लेकर आईं और उन्हें ओरछा में विराजित किया गया.
 
इसी कारण रामनवमी के दिन ओरछा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जो प्रथम गेट से शुरू होकर मंदिर तक जाती है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की हैं. शहर में कई जगहों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो. इसके अलावा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी तैयार रखा गया है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के ओरछा आने की संभावना जताई जा रही है. उनके आगमन से इस आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ जाएगी. प्रशासन और मंदिर समिति पूरी तरह से तैयार हैं कि यह पर्व भक्तों के लिए यादगार बन सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली के फूलों से रामराजा सरकार की सजावट, 21 क्विंटल लड्‌डू, ओरछा में रामनवमी की धूम

Orchha, MP

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा इस बार भव्य रामनवमी (Ram Navami) महोत्सव के लिए तैयार हो रही है. रामराजा सरकार (Ramraja Temple) मंदिर में फूलों और विद्युत की भव्य सजावट की जाएगी, वहीं लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मंदिर प्रांगण में आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है. निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह नरवरिया ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों का जायजा लिया.

ऐसी हैं तैयारियां

मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जिसमें खासतौर पर दिल्ली से मंगाए गए फूलों का उपयोग किया जाएगा. वहीं, रामराजा सरकार पालने में विराजमान होंगे, जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा. सजावट के लिये दिल्ली से दो ट्रक भरकर फूल मंगवाये गये है.

कलेक्टर लोकेश कुमार ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के ओरछा आने की संभावना है. प्रशासन पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.
 
मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है. इस बार रामनवमी पर रामराजा सरकार मंदिर में फूलों और विद्युत से भव्य सजावट की जाएगी. इस बार विशेष तौर पर दिल्ली से दो ट्रक फूल मंगाए गए हैं, जिनसे मंदिर को सजाया जाएगा. इस दौरान मंदिर प्रांगण में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, रामजी पर केंद्रीत झांकी का प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण होंगे.

Ram Navami 2025: रामनवमी की तैयार

शुद्ध घी के लड्डू हो रहे तैयार

रामनवमी पर भगवान रामराजा सरकार को शुद्ध घी के लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा. इसके लिये 25 लोगों की टीम दिन रात काम कर रही है. 21 क्विंटल लड्डू तैयार किये जा रहे है. भोग लगाने के बाद इन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा.

रामनवमी के दिन ही ओरछा में भगवान राम के आगमन की वर्षगांठ भी मनाई जाती है. यह वही पावन दिन है, जब संवत 1631 में रानी कुंवरी गणेश अयोध्या से रामराजा को ओरछा लेकर आई थीं. पहले ओरछा को कृष्ण नगरी के रूप में जाना जाता था क्योंकि यहां के राजा मधुकर शाह भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे. लेकिन जब रामजी ने अपनी आस्था को सिद्ध किया, तब रानी कुंवरी गणेश उन्हें अयोध्या से लेकर आईं और उन्हें ओरछा में विराजित किया गया.
 
इसी कारण रामनवमी के दिन ओरछा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जो प्रथम गेट से शुरू होकर मंदिर तक जाती है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की हैं. शहर में कई जगहों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो. इसके अलावा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी तैयार रखा गया है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के ओरछा आने की संभावना जताई जा रही है. उनके आगमन से इस आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ जाएगी. प्रशासन और मंदिर समिति पूरी तरह से तैयार हैं कि यह पर्व भक्तों के लिए यादगार बन सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ramraja-government-decorations-with-delhi-flowers-21-quintals-of-ram/article-16640

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.