होलकर राजवंश की होलिका दहन के साथ इंदौर में रंगोत्सव शुरू, अहिल्याबाई की राजगद्दी पर चढ़ाया रंग

INDORE, MP

इंदौर के राजवाड़ा में सरकारी होलिका दहन हुआ. राजवंश परिवार के वंशज रिचर्ड होलकर भी शामिल हुए.

मध्य प्रदेश के इंदौर में होली की शुरुआत होलकर राजवंश की होलिका दहन से हुई. इस दौरान राज परिवार के वंशज रिचर्ड होलकर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में होलिका दहन संपन्न हुई. इस आयोजन में होलकर राजवंश के वंशज शिवाजी राव होलकर यानि रिचर्ड महाराज के साथ राज परिवार से जुड़े लोग भी विशेष रूप से शामिल हुए. उनके साथ करीब 40 विशिष्ट मेहमान भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने पहुंचे. इस अवसर पर तीन सौ साल पुराने चांदी के बर्तनों से लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की राजगद्दी पर रंग चढ़ाया गया.

1100 कंडों से होलिका सजाई
दरअसल, इंदौर के राजवंश की परंपरागत होली सरकारी होली के नाम से प्रसिद्ध रही है. गुरुवार को इस आयोजन में 1100 कंडों से होलिका सजाई गई थी. इस वर्ष भी निर्धारित समय पर ही होलिका दहन हुआ. जहां कार्यक्रम से पहले होलकर राजवंश के महाराज रिचर्ड होलकर ने राजवाड़ा स्थित भगवान मल्हार मार्तंड के दर्शन किए और फिर देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.

अहिल्या बाई होलकर की राजगद्दी पर चढ़ाया रंग
इसके बाद होलिका दहन की पूजा विधिवत रूप से शुरू की और होलिका दहन किया गया. वहीं रिचर्ड होलकर के साथ आए 40 से अधिक मेहमानों ने मल्हारी मार्तंड मंदिर में भगवान की आराधना करते हुए रंग-गुलाल लगाकर होली भी खेली. वहीं सभी ने मिलकर देवी अहिल्या बाई होलकर की राजगद्दी पर चांदी की पिचकारी से रंग डाला. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आगंतुक उपस्थित रहे.

शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अमला तैनात
कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले में होलिका दहन, धूलेंडी और रंग पंचमी के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समन्वय आदि व्यवस्थाओं के लिए कार्यपालिका दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. अधिकारी अपने अनुविभागीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखेंगे. संबंधित पुलिस अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहेंगे. अपने अधीनस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के सहयोग से संबंधित थाना क्षेत्र में कार्य संपादित करवायेंगे. सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने अनुविभाग अंतर्गत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने स्तर से अन्य कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाएंगे.

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अंबेडकर नगर महू के लिए एसडीएम राकेश परमार, सांवेर के लिए एसडीएम घनश्याम धनगर, देपालपुर के लिए राकेश मोहन त्रिपाठी, हातोद के लिए एसडीएम रवि वर्मा, खुड़ेल के लिए एसडीएम नीरज खरे, राऊ के लिए एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा, कनाड़िया के लिए एसडीएम ओम नारायण सिंह बड़कुल, मल्हारगंज क्षेत्र के लिए एसडीएम डॉ. निधि वर्मा, जूनी इंदौर क्षेत्र के लिए एसडीएम प्रदीप सोनी तथा बिचोली हप्सी क्षेत्र के लिए एसडीएम अजय भूषण शुक्ला को जवाबदारी दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

होलकर राजवंश की होलिका दहन के साथ इंदौर में रंगोत्सव शुरू, अहिल्याबाई की राजगद्दी पर चढ़ाया रंग

INDORE, MP

मध्य प्रदेश के इंदौर में होली की शुरुआत होलकर राजवंश की होलिका दहन से हुई. इस दौरान राज परिवार के वंशज रिचर्ड होलकर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में होलिका दहन संपन्न हुई. इस आयोजन में होलकर राजवंश के वंशज शिवाजी राव होलकर यानि रिचर्ड महाराज के साथ राज परिवार से जुड़े लोग भी विशेष रूप से शामिल हुए. उनके साथ करीब 40 विशिष्ट मेहमान भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने पहुंचे. इस अवसर पर तीन सौ साल पुराने चांदी के बर्तनों से लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की राजगद्दी पर रंग चढ़ाया गया.

1100 कंडों से होलिका सजाई
दरअसल, इंदौर के राजवंश की परंपरागत होली सरकारी होली के नाम से प्रसिद्ध रही है. गुरुवार को इस आयोजन में 1100 कंडों से होलिका सजाई गई थी. इस वर्ष भी निर्धारित समय पर ही होलिका दहन हुआ. जहां कार्यक्रम से पहले होलकर राजवंश के महाराज रिचर्ड होलकर ने राजवाड़ा स्थित भगवान मल्हार मार्तंड के दर्शन किए और फिर देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.

अहिल्या बाई होलकर की राजगद्दी पर चढ़ाया रंग
इसके बाद होलिका दहन की पूजा विधिवत रूप से शुरू की और होलिका दहन किया गया. वहीं रिचर्ड होलकर के साथ आए 40 से अधिक मेहमानों ने मल्हारी मार्तंड मंदिर में भगवान की आराधना करते हुए रंग-गुलाल लगाकर होली भी खेली. वहीं सभी ने मिलकर देवी अहिल्या बाई होलकर की राजगद्दी पर चांदी की पिचकारी से रंग डाला. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आगंतुक उपस्थित रहे.

शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अमला तैनात
कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले में होलिका दहन, धूलेंडी और रंग पंचमी के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समन्वय आदि व्यवस्थाओं के लिए कार्यपालिका दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. अधिकारी अपने अनुविभागीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखेंगे. संबंधित पुलिस अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहेंगे. अपने अधीनस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के सहयोग से संबंधित थाना क्षेत्र में कार्य संपादित करवायेंगे. सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने अनुविभाग अंतर्गत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने स्तर से अन्य कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाएंगे.

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अंबेडकर नगर महू के लिए एसडीएम राकेश परमार, सांवेर के लिए एसडीएम घनश्याम धनगर, देपालपुर के लिए राकेश मोहन त्रिपाठी, हातोद के लिए एसडीएम रवि वर्मा, खुड़ेल के लिए एसडीएम नीरज खरे, राऊ के लिए एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा, कनाड़िया के लिए एसडीएम ओम नारायण सिंह बड़कुल, मल्हारगंज क्षेत्र के लिए एसडीएम डॉ. निधि वर्मा, जूनी इंदौर क्षेत्र के लिए एसडीएम प्रदीप सोनी तथा बिचोली हप्सी क्षेत्र के लिए एसडीएम अजय भूषण शुक्ला को जवाबदारी दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rangotsav-started-in-indore-with-holika-dahan-of-holkar-dynasty/article-13903

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.