‘रानी लक्ष्मीबाई ने आत्महत्या की थी…’, विधायक फूल सिंह बरैया का पुराना बयान वायरल, शहादत पर उठे सवाल

Gwalior, MP

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की शहादत को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक पुराना बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बयान ने विवाद को हवा दे दी है। भाजपा नेताओं ने इसे 'इतिहास का अपमान' बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो में बरैया ने लक्ष्मीबाई की शहादत पर उठाए सवाल

वायरल हो रहे वीडियो में फूल सिंह बरैया कहते दिख रहे हैं कि “रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध में वीरगति नहीं पाई, बल्कि उन्होंने ग्वालियर आकर आत्महत्या की थी।” बरैया आगे कहते हैं, “झांसी युद्ध का मैदान था, लेकिन रानी की मृत्यु ग्वालियर में हुई, वह भी आत्महत्या से। आत्महत्या करने वाले को वीरांगना कैसे कहा जा सकता है?”

इस वीडियो में उन्होंने इतिहास की प्रचलित गाथा ‘ख़ूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी’ पर भी टिप्पणी की और इसे “सिर्फ सुनी-सुनाई कहानी” बताया।

भाजपा ने की तीखी निंदा, लोकेंद्र पाराशर ने किया वीडियो पोस्ट

भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा,
कल 18 जून को महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि है, और ऐसे दिन पर कोई इस तरह की 'काली जुबान' से इतिहास का अपमान करे, यह निंदनीय है। मैं तीखे शब्दों में इसकी भर्त्सना करता हूं।bariya-1

वीडियो साल 2015 का बताया जा रहा

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो 03 अक्टूबर 2015 का है, जब बरैया कांशीराम साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई को लेकर यह टिप्पणी की थी, जो अब 2025 में फिर से सामने आई है और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।

कांग्रेस की चुप्पी, भाजपा का हमला तेज

जहां भाजपा इस बयान को लेकर हमलावर है, वहीं कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस विवाद से कांग्रेस को आगामी चुनावों में नुकसान हो सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां रानी लक्ष्मीबाई को ऐतिहासिक श्रद्धा के साथ देखा जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

‘रानी लक्ष्मीबाई ने आत्महत्या की थी…’, विधायक फूल सिंह बरैया का पुराना बयान वायरल, शहादत पर उठे सवाल

Gwalior, MP

वीडियो में बरैया ने लक्ष्मीबाई की शहादत पर उठाए सवाल

वायरल हो रहे वीडियो में फूल सिंह बरैया कहते दिख रहे हैं कि “रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध में वीरगति नहीं पाई, बल्कि उन्होंने ग्वालियर आकर आत्महत्या की थी।” बरैया आगे कहते हैं, “झांसी युद्ध का मैदान था, लेकिन रानी की मृत्यु ग्वालियर में हुई, वह भी आत्महत्या से। आत्महत्या करने वाले को वीरांगना कैसे कहा जा सकता है?”

इस वीडियो में उन्होंने इतिहास की प्रचलित गाथा ‘ख़ूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी’ पर भी टिप्पणी की और इसे “सिर्फ सुनी-सुनाई कहानी” बताया।

भाजपा ने की तीखी निंदा, लोकेंद्र पाराशर ने किया वीडियो पोस्ट

भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा,
कल 18 जून को महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि है, और ऐसे दिन पर कोई इस तरह की 'काली जुबान' से इतिहास का अपमान करे, यह निंदनीय है। मैं तीखे शब्दों में इसकी भर्त्सना करता हूं।bariya-1

वीडियो साल 2015 का बताया जा रहा

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो 03 अक्टूबर 2015 का है, जब बरैया कांशीराम साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई को लेकर यह टिप्पणी की थी, जो अब 2025 में फिर से सामने आई है और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।

कांग्रेस की चुप्पी, भाजपा का हमला तेज

जहां भाजपा इस बयान को लेकर हमलावर है, वहीं कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस विवाद से कांग्रेस को आगामी चुनावों में नुकसान हो सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां रानी लक्ष्मीबाई को ऐतिहासिक श्रद्धा के साथ देखा जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rani-laxmibai-committed-suicide%E2%80%A6-mla-phool-singh-baraiyas-old-statement/article-24699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.