- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पुलिस से बचने के लिए हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा दुष्कर्म आरोपी, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया गिरफ्ता...
पुलिस से बचने के लिए हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा दुष्कर्म आरोपी, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया गिरफ्तार
Morena, MP
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा किया। आरोपी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी देर तक टावर पर चढ़ा रहा।
घटना के अनुसार, एक महिला अपने ससुर को खेत में खाना देने जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे पकड़कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के चंगुल से छूटने के बाद उसने शोर मचाया, जिससे स्थानीय लोग आ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी को बचने के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ते देखा गया। करीब आधे घंटे तक चले इस हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद, पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए