- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ठगी, अब रचा रहा दूसरी शादी — पीड़िता ने एसपी कार्यालय में लग...
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ठगी, अब रचा रहा दूसरी शादी — पीड़िता ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
Rewa, MP
शादी का सपना दिखाकर तीन वर्षों तक एक युवती का शारीरिक शोषण करने और तीन लाख रुपये ऐंठने वाले युवक के खिलाफ अब मामला गरमा गया है। आरोपी युवक अब किसी और युवती से विवाह रचाने की तैयारी में है, जिससे आहत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का कहना है कि उसका संपर्क बिरौली गांव निवासी शुभम बुनकर से तीन साल पहले मोबाइल फोन के जरिए हुआ था। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान शुभम ने विभिन्न बहानों से आर्थिक तंगी जताते हुए उससे कुल तीन लाख रुपये भी ले लिए। लेकिन अब वह अपने वादों से मुकर गया है और दो दिन बाद दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है।
जब पीड़िता को इस धोखे की जानकारी हुई तो उसने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होते देख, अब वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंची है।
पीड़िता का स्पष्ट कहना है कि वह न्याय की अपेक्षा लेकर अधिकारियों के पास आई है और चाहती है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए