शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: भाजपा नेता मुकेश पंचोला गिरफ्तार, इंदौर में महिला की शिकायत पर कार्रवाई

Alote, MP

भाजपा नेता मुकेश पंचोला को एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 इंदौर के भंवरकुआं थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर ताल (आलोट) से उन्हें हिरासत में लिया गया। फिलहाल पंचोला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लिव-इन में रहने के बाद टूटा भरोसा

इंदौर की न्यू रानी बाग क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी मुंबई निवासी नरेश जैन से हुई थी। वर्ष 2021 में एक पारिवारिक शादी समारोह में उसकी मुलाकात मुकेश पंचोला से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पंचोला ने विवाह का वादा करते हुए पीड़िता को अपने पति से तलाक लेने के लिए प्रेरित किया। 2024 में उसने अपने पति से तलाक लेकर पंचोला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, 1 जनवरी 2025 को दोनों सुखमनी होटल, इंदौर के कमरे नंबर 201 में रुके थे। वहां कथित रूप से शादी का भरोसा दिलाकर पंचोला ने शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब पीड़िता ने जून 2025 में विवाह के लिए दबाव डाला तो उसने न केवल इनकार किया, बल्कि धमकी दी कि यदि उसने शादी की जिद की तो उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।

परिवार के हस्तक्षेप पर मामला बिगड़ा

12 जून को पंचोला पीड़िता के घर पहुंचा, जहां पीड़िता के भाई साहिल द्वारा शादी की बात उठाए जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और पंचोला वहां से निकल गया। बाद में पीड़िता ने अपनी सहेली रानू पाटीदार को पूरी घटना बताई और फिर भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी), और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान ताल से गिरफ्तार किया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि: कांग्रेस से भाजपा तक का सफर

मुकेश पंचोला का राजनीतिक करियर विवादों से पहले भी चर्चा में रहा है। उन्होंने कांग्रेस में युवा कांग्रेस के कई पदों पर कार्य किया, और 2018 में आलोट विधानसभा से टिकट की दावेदारी की, जो सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए और 2023 विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकट की कोशिश की थी, लेकिन फिर से वंचित रह गए।

घटना ने उनकी राजनीतिक छवि को गहरा झटका दिया है, खासकर तब, जब वे अगले चुनावों के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: भाजपा नेता मुकेश पंचोला गिरफ्तार, इंदौर में महिला की शिकायत पर कार्रवाई

Alote, MP

 इंदौर के भंवरकुआं थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर ताल (आलोट) से उन्हें हिरासत में लिया गया। फिलहाल पंचोला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लिव-इन में रहने के बाद टूटा भरोसा

इंदौर की न्यू रानी बाग क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी मुंबई निवासी नरेश जैन से हुई थी। वर्ष 2021 में एक पारिवारिक शादी समारोह में उसकी मुलाकात मुकेश पंचोला से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पंचोला ने विवाह का वादा करते हुए पीड़िता को अपने पति से तलाक लेने के लिए प्रेरित किया। 2024 में उसने अपने पति से तलाक लेकर पंचोला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, 1 जनवरी 2025 को दोनों सुखमनी होटल, इंदौर के कमरे नंबर 201 में रुके थे। वहां कथित रूप से शादी का भरोसा दिलाकर पंचोला ने शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब पीड़िता ने जून 2025 में विवाह के लिए दबाव डाला तो उसने न केवल इनकार किया, बल्कि धमकी दी कि यदि उसने शादी की जिद की तो उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।

परिवार के हस्तक्षेप पर मामला बिगड़ा

12 जून को पंचोला पीड़िता के घर पहुंचा, जहां पीड़िता के भाई साहिल द्वारा शादी की बात उठाए जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और पंचोला वहां से निकल गया। बाद में पीड़िता ने अपनी सहेली रानू पाटीदार को पूरी घटना बताई और फिर भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी), और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान ताल से गिरफ्तार किया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि: कांग्रेस से भाजपा तक का सफर

मुकेश पंचोला का राजनीतिक करियर विवादों से पहले भी चर्चा में रहा है। उन्होंने कांग्रेस में युवा कांग्रेस के कई पदों पर कार्य किया, और 2018 में आलोट विधानसभा से टिकट की दावेदारी की, जो सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए और 2023 विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकट की कोशिश की थी, लेकिन फिर से वंचित रह गए।

घटना ने उनकी राजनीतिक छवि को गहरा झटका दिया है, खासकर तब, जब वे अगले चुनावों के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rape-bjp-leader-mukesh-panchola-arrested-on-the-complaint-of/article-29316

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.