भोपाल में रेप पीड़िता की रहस्यमयी मौत, चुपचाप दफनाया शव — पुलिस ने फिर निकाला कब्र से

BHOPAL, MP

भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय युवती, जो बीते फरवरी में रेप पीड़िता बनी थी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर रविवार शाम कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

शादी का झांसा, दो साल तक शोषण

पीड़िता की पहचान एक युवक अयान से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि अयान ने शादी का वादा कर दो वर्षों तक उसका दैहिक शोषण किया। बालिग होने के बाद जब युवती ने शादी की बात कही, तो अयान ने इनकार कर दिया। इसी मानसिक पीड़ा में आकर युवती ने आत्महत्या की कोशिश की और टॉयलेट क्लीनर पी लिया।

इलाज के दौरान दर्ज हुआ केस, आरोपी जेल में

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुलिस को दिए बयान में अयान पर धोखा देने और रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो अब जेल में बंद है।

मौत के बाद बिना सूचना के किया गया दफन

पिछले सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात युवती की हालत फिर बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिए बिना शव को दफना दिया। जब यह बात सामने आई तो पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेकर रविवार को कब्र खुदवाई और शव को बाहर निकालकर हमीदिया अस्पताल की मोर्चरी भेजा।

पोस्टमॉर्टम से खुलेगा सच

ऐशबाग थाने के एसआई जनार्दन मिश्रा के अनुसार, एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद शव को निकलवाया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में रेप पीड़िता की रहस्यमयी मौत, चुपचाप दफनाया शव — पुलिस ने फिर निकाला कब्र से

BHOPAL, MP

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर रविवार शाम कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

शादी का झांसा, दो साल तक शोषण

पीड़िता की पहचान एक युवक अयान से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि अयान ने शादी का वादा कर दो वर्षों तक उसका दैहिक शोषण किया। बालिग होने के बाद जब युवती ने शादी की बात कही, तो अयान ने इनकार कर दिया। इसी मानसिक पीड़ा में आकर युवती ने आत्महत्या की कोशिश की और टॉयलेट क्लीनर पी लिया।

इलाज के दौरान दर्ज हुआ केस, आरोपी जेल में

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुलिस को दिए बयान में अयान पर धोखा देने और रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो अब जेल में बंद है।

मौत के बाद बिना सूचना के किया गया दफन

पिछले सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात युवती की हालत फिर बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिए बिना शव को दफना दिया। जब यह बात सामने आई तो पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेकर रविवार को कब्र खुदवाई और शव को बाहर निकालकर हमीदिया अस्पताल की मोर्चरी भेजा।

पोस्टमॉर्टम से खुलेगा सच

ऐशबाग थाने के एसआई जनार्दन मिश्रा के अनुसार, एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद शव को निकलवाया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rape-in-the-pretense-of-marriage-quietly-buried-on-death/article-23655

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.