रेप पीड़ित युवती ने किया सुसाइड, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और गाड़ियों में लगाई आग

Vidisha, MP

विदिशा में एक युवती ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी है.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां के एक गांव में रेप पीड़ित युवती ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है. यहां गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है.  पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. 

ये है मामला

कुरवाई के उमरछा गांव में युवती की आत्महत्या के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. पहले युवती के परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया और अब गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतका के परिजन आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि उसी गांव के एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इसी कारण युवती ने आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लेकिन युवती की आत्महत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए. आक्रोशित भीड़ ने कई घरों में आग लगा दी और मोटरसाइकिल व कारों को भी आग के हवाले कर दिया. गांव में स्थिति इतनी खराब हो गई कि उसे छावनी में तब्दील करना पड़ा.

आरोपी के परिजन इस घटना को साजिश बता रहे हैं और उनका कहना है कि उनका बेटा इस कांड में शामिल नहीं हो सकता. परिजनों ने कहा कि "हमारे बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. वो तो चल भी नहीं सकता है. वहीं मृतका के भाई का दावा कुछ और ही है. उसका कहना है कि मेरी बहन को मुबारक नाम के युवक ने फांसी पर लटका कर छोड़ दिया और भाग गया. उसे गाँव के एक व्यक्ति ने वहाँ से निकलते हुए देखा था. 

गांव के निवासी इरशाद ने पूरे मामले को गलत ठहराया और कहा कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए लेकिन बेकसूर लोगों को क्यों सजा दी जा रही है.उसका कहना है कि हमारा दूर का रिश्तेदार है, अगर उसने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. 
 
स्थिति नियंत्रण में

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि प्रशासन का कहना है कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है.गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. परिजनों ने चक्काजाम किया लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था. कुछ बाहरी उपद्रवी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की,जिसे समय पर काबू कर लिया गया है. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित कर ली गई है .

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रेप पीड़ित युवती ने किया सुसाइड, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और गाड़ियों में लगाई आग

Vidisha, MP

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां के एक गांव में रेप पीड़ित युवती ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है. यहां गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है.  पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. 

ये है मामला

कुरवाई के उमरछा गांव में युवती की आत्महत्या के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. पहले युवती के परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया और अब गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतका के परिजन आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि उसी गांव के एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इसी कारण युवती ने आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लेकिन युवती की आत्महत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए. आक्रोशित भीड़ ने कई घरों में आग लगा दी और मोटरसाइकिल व कारों को भी आग के हवाले कर दिया. गांव में स्थिति इतनी खराब हो गई कि उसे छावनी में तब्दील करना पड़ा.

आरोपी के परिजन इस घटना को साजिश बता रहे हैं और उनका कहना है कि उनका बेटा इस कांड में शामिल नहीं हो सकता. परिजनों ने कहा कि "हमारे बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. वो तो चल भी नहीं सकता है. वहीं मृतका के भाई का दावा कुछ और ही है. उसका कहना है कि मेरी बहन को मुबारक नाम के युवक ने फांसी पर लटका कर छोड़ दिया और भाग गया. उसे गाँव के एक व्यक्ति ने वहाँ से निकलते हुए देखा था. 

गांव के निवासी इरशाद ने पूरे मामले को गलत ठहराया और कहा कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए लेकिन बेकसूर लोगों को क्यों सजा दी जा रही है.उसका कहना है कि हमारा दूर का रिश्तेदार है, अगर उसने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. 
 
स्थिति नियंत्रण में

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि प्रशासन का कहना है कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है.गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. परिजनों ने चक्काजाम किया लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था. कुछ बाहरी उपद्रवी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की,जिसे समय पर काबू कर लिया गया है. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित कर ली गई है .

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rape-victim-woman-committed-suicide-angry-villagers-set-fire-to/article-14702

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.