मंत्री विजय शाह को धमकी देने वाले पर कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर लगाई रासुका

Khandawa, MP

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पर रासुका लगाई गई है। एसपी ने बताया कि मंत्री को धमकी देने और लोकशांति भंग करने वाले आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी। कैबिनेट मंत्री को धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिसके बाद से हड़कंप मच गया। इसके बाद मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

पोस्ट कर दी थी ये धमकी

आरोपी ने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘हरसूद विधायक तेरी मौत तय है तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा बच सके तो बच’। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया है। इसमें एक शख्स कह रहा है कि मेरा दिमाग खराब है, मैं 4 पेशी में गया। जिंदा रहने दो। उसको मारना है, भले मैं जेल चला जाउंगा। मंत्री को बोल दो, तीसरे दिन मार दूंगा। ये बात तय है।

ऑडियो भी वायरल

जिस शख्स ने कैबिनेट मंत्री को धमकी दी है, उसका नाम मुकेश दरबार है। उसने अपने फेसबुक पेज पर धमकी भरा पोस्ट शेयर किया। दावा किया जा रहा है कि जो ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, इसमें भी इसी आरोपी की आवाज है। ये शख्स मंत्री को खुलेआम धमकी दे रहा है।

पहले भी लिख चुका है अनाप-शनाप

हरसूद थाना पुलिस ने मंत्री समर्थक कमल खंडेलवाल की शिकायत पर मुकेश दरबार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। रासुका की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी मुकेश दरबार इसके पहले भी मंत्री शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बातें लिखता रहा है। वहीं हरसूद विधानसभा के मंत्री समर्थकों में भी इस बात का गुस्सा है।

रासुका की कार्रवाई कर भेजा जेल- SP

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग से जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह धमकी फेसबुक पेज और ऑडियो कॉल के जरिए दी गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की वजह से शांति भी भंग हो रही थी। इसलिए उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मंत्री विजय शाह को धमकी देने वाले पर कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर लगाई रासुका

Khandawa, MP

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पर रासुका लगाई गई है। एसपी ने बताया कि मंत्री को धमकी देने और लोकशांति भंग करने वाले आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी। कैबिनेट मंत्री को धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिसके बाद से हड़कंप मच गया। इसके बाद मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

पोस्ट कर दी थी ये धमकी

आरोपी ने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘हरसूद विधायक तेरी मौत तय है तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा बच सके तो बच’। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया है। इसमें एक शख्स कह रहा है कि मेरा दिमाग खराब है, मैं 4 पेशी में गया। जिंदा रहने दो। उसको मारना है, भले मैं जेल चला जाउंगा। मंत्री को बोल दो, तीसरे दिन मार दूंगा। ये बात तय है।

ऑडियो भी वायरल

जिस शख्स ने कैबिनेट मंत्री को धमकी दी है, उसका नाम मुकेश दरबार है। उसने अपने फेसबुक पेज पर धमकी भरा पोस्ट शेयर किया। दावा किया जा रहा है कि जो ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, इसमें भी इसी आरोपी की आवाज है। ये शख्स मंत्री को खुलेआम धमकी दे रहा है।

पहले भी लिख चुका है अनाप-शनाप

हरसूद थाना पुलिस ने मंत्री समर्थक कमल खंडेलवाल की शिकायत पर मुकेश दरबार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। रासुका की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी मुकेश दरबार इसके पहले भी मंत्री शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बातें लिखता रहा है। वहीं हरसूद विधानसभा के मंत्री समर्थकों में भी इस बात का गुस्सा है।

रासुका की कार्रवाई कर भेजा जेल- SP

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग से जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह धमकी फेसबुक पेज और ऑडियो कॉल के जरिए दी गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की वजह से शांति भी भंग हो रही थी। इसलिए उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rasuka-arrested-the-accused-on-the-threatening-who-threatened-minister/article-14184

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.