रतलाम पुलिस ने सोशल मीडिया पेट्रोलिंग कर पकड़े हथियारों के सौदागर, अवैध हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

RATLAM, MP

रतलाम पुलिस 1000 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट पर कड़ी नजर बनाए हुए है. सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के जरिए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अब सोशल मीडिया की मदद से आरोपियों और अवैध हथियारों के शौकीनों पर नजर रख रही है. सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ा है. इनमें से एक नाबालिक भी है. चारों आरोपियों से पुलिस ने 5 देशी पिस्टल सहित 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए है. ये सभी हथियार धार जिले के गंधवानी से खरीद कर लाए गए थे. ये लोग सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ स्टेटस में फोटो लगाकर हथियारों की बिक्री करते थे. आरोपी धार के गंधवानी से अवैध हथियार खरीदकर ऊंचे दामों पर इन्हें रतलाम और आसपास के क्षेत्र में बेचते थे.

सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के जरिए धराए

दरअसल, रतलाम पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर कड़ी नजर रखती है, जिसे सोशल मीडिया पेट्रोलिंग भी कहा जाता है. ऐसे करीब 1000 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट की पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को अवैध हथियार बेचने वाले इस गिरोह के बारे में जानकारी हाथ लगी. इसके बाद बिलपांक थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिलपांक टोल नाके के पास से आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है.

वर्चस्व के लिए हथियारों का इस्तेमाल

एसपी अमित कुमार ने बताया कि "पकड़े गए आरोपियों की उम्र कम है और ये लोग सिर्फ स्टेटस सिंबल और दोस्तों में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हथियारों का शौक रखते थे. वहीं, ग्राहक मिलने पर हथियारों को ऊंचे दामों पर बेचते भी थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है."

सोशल मीडिया पर है पुलिस की नजर

बहरहाल रतलाम पुलिस की रडार पर 1000 से ज्यादा सोशल मीडिया के अकाउंट है, जहां युवा स्टेटस सिंबल दिखाने के चक्कर में अपराध से जुड़ी जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. पुलिस लगातार ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखे हुए है और कार्रवाई भी कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम पुलिस ने सोशल मीडिया पेट्रोलिंग कर पकड़े हथियारों के सौदागर, अवैध हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

RATLAM, MP

पुलिस अब सोशल मीडिया की मदद से आरोपियों और अवैध हथियारों के शौकीनों पर नजर रख रही है. सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ा है. इनमें से एक नाबालिक भी है. चारों आरोपियों से पुलिस ने 5 देशी पिस्टल सहित 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए है. ये सभी हथियार धार जिले के गंधवानी से खरीद कर लाए गए थे. ये लोग सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ स्टेटस में फोटो लगाकर हथियारों की बिक्री करते थे. आरोपी धार के गंधवानी से अवैध हथियार खरीदकर ऊंचे दामों पर इन्हें रतलाम और आसपास के क्षेत्र में बेचते थे.

सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के जरिए धराए

दरअसल, रतलाम पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर कड़ी नजर रखती है, जिसे सोशल मीडिया पेट्रोलिंग भी कहा जाता है. ऐसे करीब 1000 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट की पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को अवैध हथियार बेचने वाले इस गिरोह के बारे में जानकारी हाथ लगी. इसके बाद बिलपांक थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिलपांक टोल नाके के पास से आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है.

वर्चस्व के लिए हथियारों का इस्तेमाल

एसपी अमित कुमार ने बताया कि "पकड़े गए आरोपियों की उम्र कम है और ये लोग सिर्फ स्टेटस सिंबल और दोस्तों में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हथियारों का शौक रखते थे. वहीं, ग्राहक मिलने पर हथियारों को ऊंचे दामों पर बेचते भी थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है."

सोशल मीडिया पर है पुलिस की नजर

बहरहाल रतलाम पुलिस की रडार पर 1000 से ज्यादा सोशल मीडिया के अकाउंट है, जहां युवा स्टेटस सिंबल दिखाने के चक्कर में अपराध से जुड़ी जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. पुलिस लगातार ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखे हुए है और कार्रवाई भी कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ratlam-police-arrested-4-arms-merchants-with-illegal-weapons-caught/article-9173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.