तेज बारिश में कच्चा मकान गिरा, एक ही परिवार के 5 लोग दबे – पति-पत्नी और तीन मासूम अस्पताल में भर्ती

Raisen, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेगमगंज तहसील के वीरपुर गांव में बीती रात तेज आंधी और बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए।

इनमें पति-पत्नी और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बारिश से भीगा पॉलीथिन बना हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान कच्ची ईंटों और मिट्टी से बना हुआ था, जिसे बारिश से बचाने के लिए ऊपर पॉलीथिन की छत डाली गई थी। मगर रातभर हुई मूसलधार बारिश और तेज हवाओं से पॉलीथिन में पानी भर गया, जिससे मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई।

घटना में कैलाश अहिरवार, उनकी पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को तुरंत बेगमगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

प्रशासन मौके पर, राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि बेगमगंज क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तेज बारिश में कच्चा मकान गिरा, एक ही परिवार के 5 लोग दबे – पति-पत्नी और तीन मासूम अस्पताल में भर्ती

Raisen, MP

इनमें पति-पत्नी और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बारिश से भीगा पॉलीथिन बना हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान कच्ची ईंटों और मिट्टी से बना हुआ था, जिसे बारिश से बचाने के लिए ऊपर पॉलीथिन की छत डाली गई थी। मगर रातभर हुई मूसलधार बारिश और तेज हवाओं से पॉलीथिन में पानी भर गया, जिससे मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई।

घटना में कैलाश अहिरवार, उनकी पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को तुरंत बेगमगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

प्रशासन मौके पर, राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि बेगमगंज क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/raw-house-dropped-in-heavy-rains-5-people-of-the/article-25620

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.