नर्मदा में फिर हादसा: ओंकारेश्वर में भंवर में फंसा युवक, दो को रेस्क्यू टीम ने बचाया

Khairagadh

मध्यप्रदेश के पवित्र तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए। घाट पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा युवक नदी के भंवर में फंस गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जो आठ घंटे तक चला, लेकिन अंधेरा होने के चलते फिलहाल रोक दिया गया है।

कानपुर से दर्शन करने आए थे, नहाते समय हादसा

पुलिस के मुताबिक उत्तरप्रदेश के कानपुर से 20 लोगों का एक परिवार ओंकारेश्वर दर्शन करने आया था। इन्हीं में शामिल 21 वर्षीय युवक कृष्णा साहू पुत्र संतोष साहू अपने अन्य साथियों के साथ नर्मदा में स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और भंवर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज धारा में डूब गया।

200 फीट गहराई में फंसा, तलाश में जुटे गोताखोर

मांधाता थाना पुलिस के अनुसार, कृष्णा को तैरना नहीं आता था और वह चट्टानों के बीच खतरनाक गहराई में फंस गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 200 फीट गहरे भंवर में डूबा हुआ है। रेस्क्यू टीम, होमगार्ड जवान चंद्रमोहन मौर्य और SDERF के अमित वर्मा की मदद से दो अन्य युवकों को समय रहते बचा लिया गया, जबकि कृष्णा की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार प्रयासरत है।

एक हफ्ते में तीसरी डूबने की घटना

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने की यह एक हफ्ते के भीतर तीसरी घटना है। इससे पहले भी दो युवकों की डूबकर जान जा चुकी है। बार-बार हो रही घटनाओं से स्थानीय प्रशासन और घाट सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नाविक संघ ने बताया हादसे का बड़ा कारण

ओंकारेश्वर नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा ने बताया कि नर्मदा डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण घाटों पर जलस्तर में बार-बार उतार-चढ़ाव होता है। यही अस्थिरता हादसों का मुख्य कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से जलस्तर नियंत्रण को लेकर ठोस नीति बनाने की मांग की है।

प्रशासन की अपील: घाटों पर न करें लापरवाही

स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा घाटों पर स्नान करते समय बेहद सावधानी बरतें। अनजाने में गहरे पानी में उतरना जानलेवा हो सकता है। साथ ही, बच्चों और गैर-तैराकों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के नदी में जाने से रोका जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदा में फिर हादसा: ओंकारेश्वर में भंवर में फंसा युवक, दो को रेस्क्यू टीम ने बचाया

Khairagadh

कानपुर से दर्शन करने आए थे, नहाते समय हादसा

पुलिस के मुताबिक उत्तरप्रदेश के कानपुर से 20 लोगों का एक परिवार ओंकारेश्वर दर्शन करने आया था। इन्हीं में शामिल 21 वर्षीय युवक कृष्णा साहू पुत्र संतोष साहू अपने अन्य साथियों के साथ नर्मदा में स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और भंवर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज धारा में डूब गया।

200 फीट गहराई में फंसा, तलाश में जुटे गोताखोर

मांधाता थाना पुलिस के अनुसार, कृष्णा को तैरना नहीं आता था और वह चट्टानों के बीच खतरनाक गहराई में फंस गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 200 फीट गहरे भंवर में डूबा हुआ है। रेस्क्यू टीम, होमगार्ड जवान चंद्रमोहन मौर्य और SDERF के अमित वर्मा की मदद से दो अन्य युवकों को समय रहते बचा लिया गया, जबकि कृष्णा की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार प्रयासरत है।

एक हफ्ते में तीसरी डूबने की घटना

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने की यह एक हफ्ते के भीतर तीसरी घटना है। इससे पहले भी दो युवकों की डूबकर जान जा चुकी है। बार-बार हो रही घटनाओं से स्थानीय प्रशासन और घाट सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नाविक संघ ने बताया हादसे का बड़ा कारण

ओंकारेश्वर नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा ने बताया कि नर्मदा डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण घाटों पर जलस्तर में बार-बार उतार-चढ़ाव होता है। यही अस्थिरता हादसों का मुख्य कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से जलस्तर नियंत्रण को लेकर ठोस नीति बनाने की मांग की है।

प्रशासन की अपील: घाटों पर न करें लापरवाही

स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा घाटों पर स्नान करते समय बेहद सावधानी बरतें। अनजाने में गहरे पानी में उतरना जानलेवा हो सकता है। साथ ही, बच्चों और गैर-तैराकों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के नदी में जाने से रोका जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/re-accident-in-narmada-the-young-man-trapped-in-the/article-22802

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.