MP में नवंबर की रिकॉर्ड ठंड: भोपाल 5.2°C पर जमा, 9 शहरों में स्कूल समय बदला—अगले 48 घंटे शीतलहर का ख़तरा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार की सुबह राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले आठ दशकों में नवंबर महीने का सबसे ठंडा रिकॉर्ड है। इससे पहले वर्ष 1940 में यहां 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं उमरिया 7 डिग्री, इंदौर 7.2 डिग्री, नौगांव 7.3 डिग्री, बैतूल 8.2 डिग्री, रीवा 8.3 डिग्री और मलाजखंड (बालाघाट) 8.4 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते तापमान ने पूरे प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया है।

कई जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और राजगढ़ सहित करीब दो दर्जन जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट वाले प्रमुख जिले—
धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल।

प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में अगले 48 घंटों तक तेज़ ठंड का प्रभाव रहने की संभावना है। अधिकारियों ने सुबह-शाम बाहर निकलते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

9 शहरों में स्कूलों का समय बदला

बढ़ती ठिठुरन को देखते हुए भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और अन्य शहरों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब अधिकांश स्कूल सुबह 9 बजे या उससे बाद शुरू किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को शीतलहर से बचाया जा सके।

आगे क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय की ऊंची चोटियों पर गिरती बर्फ का असर मैदानी हिस्सों तक पहुंच रहा है, जिसके चलते उत्तरी-पश्चिमी हवाएं और ज्यादा ठिठुरन ला रही हैं।

22 नवंबर से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक निम्न दाब प्रणाली सक्रिय हो सकती है। इसके प्रभाव से 23 और 24 नवंबर को मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड में मामूली राहत मिल सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2025 By दैनिक जागरण

MP में नवंबर की रिकॉर्ड ठंड: भोपाल 5.2°C पर जमा, 9 शहरों में स्कूल समय बदला—अगले 48 घंटे शीतलहर का ख़तरा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार की सुबह राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले आठ दशकों में नवंबर महीने का सबसे ठंडा रिकॉर्ड है। इससे पहले वर्ष 1940 में यहां 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं उमरिया 7 डिग्री, इंदौर 7.2 डिग्री, नौगांव 7.3 डिग्री, बैतूल 8.2 डिग्री, रीवा 8.3 डिग्री और मलाजखंड (बालाघाट) 8.4 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते तापमान ने पूरे प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया है।

कई जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और राजगढ़ सहित करीब दो दर्जन जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट वाले प्रमुख जिले—
धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल।

प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में अगले 48 घंटों तक तेज़ ठंड का प्रभाव रहने की संभावना है। अधिकारियों ने सुबह-शाम बाहर निकलते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

9 शहरों में स्कूलों का समय बदला

बढ़ती ठिठुरन को देखते हुए भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और अन्य शहरों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब अधिकांश स्कूल सुबह 9 बजे या उससे बाद शुरू किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को शीतलहर से बचाया जा सके।

आगे क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय की ऊंची चोटियों पर गिरती बर्फ का असर मैदानी हिस्सों तक पहुंच रहा है, जिसके चलते उत्तरी-पश्चिमी हवाएं और ज्यादा ठिठुरन ला रही हैं।

22 नवंबर से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक निम्न दाब प्रणाली सक्रिय हो सकती है। इसके प्रभाव से 23 और 24 नवंबर को मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड में मामूली राहत मिल सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/record-cold-of-november-in-mp-bhopal-freezes-at-52%C2%B0c/article-38007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.