शौचालय के साथ सेल्फी का बना रिकॉर्ड, इंदौर में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ली अनोखी सेल्फी

Indore, MP

देश के सबसे स्वच्छ शहर में लोगों ने पब्लिक टॉयलेट में सेल्फी लेने का बनाया रिकॉर्ड. 700 शौचालयों में हुआ 'जा के देखो'.

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने एक बार फिर स्वच्छता का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. दरअसल, 19 अक्टूबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे पर इंदौर शहर के 1 लाख 2202 लोगों ने पब्लिक टॉयलेट के सामने सेल्फी लेकर ऑनलाइन अपलोड किया है. नगर निगम द्वारा चलाए गए "जा कर देखो" अभियान के तहत लोगों ने मंगलवार को 700 पब्लिक टॉयलेट के सामने जाकर सेल्फी ली, जिससे एक रिकॉर्ड बना है.

1 लाख सेल्फी का रिकॉर्ड

इंदौर में मंगलवार को दिन भर चले इस अभियान के बाद विश्व शौचालय दिवस पर नगर निगम ने ये जानकारी सार्वजनिक की है. दरअसल, इंदौर में पहली बार सार्वजनिक शौचालयों के बाहर लोगों द्वारा सेल्फी लेने और अपलोड करने के अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल करने का दावा किया है. वर्ल्ड टॉयलेट डे के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने बताया कि वर्ल्ड टॉयलेट डे के उपलक्ष्य में शौचालय सुपर स्पॉट अभियान के तहत शौचालयों के सामने 1 लाख सेल्फी लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.

जागरुकता में भी सबसे आगे इंदौरवासी

बता दें कि दिन भर चले अभियान के बाद शाम तक इंदौर के जागरूक लोगों ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाते हुए 1,02,202 सेल्फी ली हैं. इस अभियान के अंतर्गत शहर के नागरिकों ने स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर यह सिद्ध कर दिया है कि इंदौर न केवल स्वच्छता में नंबर 1 है, बल्कि जागरूकता और सहभागिता में भी सबसे आगे है. इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों, स्कूलों, आरडब्ल्यूए और युवाओं ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

महापौर ने व्यक्त किया आभार

इंदौर नगर निगम के अलावा शहर के लोगों की इस उपलब्धि के लिए महापौर भार्गव, आयुक्त वर्मा और स्वास्थ्य प्रभारी शुक्ल ने शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. सभी ने इस अभियान को शहर की स्वच्छता संस्कृति का प्रतीक बताया.

यह था अभियान का उद्देश्य

शौचालयों के नियमित उपयोग और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इंदौर को खुले में शौच मुक्त और स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान बनाए रखने के प्रयास को सशक्त करना था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Nov 2024 By दैनिक जागरण

शौचालय के साथ सेल्फी का बना रिकॉर्ड, इंदौर में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ली अनोखी सेल्फी

Indore, MP

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने एक बार फिर स्वच्छता का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. दरअसल, 19 अक्टूबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे पर इंदौर शहर के 1 लाख 2202 लोगों ने पब्लिक टॉयलेट के सामने सेल्फी लेकर ऑनलाइन अपलोड किया है. नगर निगम द्वारा चलाए गए "जा कर देखो" अभियान के तहत लोगों ने मंगलवार को 700 पब्लिक टॉयलेट के सामने जाकर सेल्फी ली, जिससे एक रिकॉर्ड बना है.

1 लाख सेल्फी का रिकॉर्ड

इंदौर में मंगलवार को दिन भर चले इस अभियान के बाद विश्व शौचालय दिवस पर नगर निगम ने ये जानकारी सार्वजनिक की है. दरअसल, इंदौर में पहली बार सार्वजनिक शौचालयों के बाहर लोगों द्वारा सेल्फी लेने और अपलोड करने के अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल करने का दावा किया है. वर्ल्ड टॉयलेट डे के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने बताया कि वर्ल्ड टॉयलेट डे के उपलक्ष्य में शौचालय सुपर स्पॉट अभियान के तहत शौचालयों के सामने 1 लाख सेल्फी लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.

जागरुकता में भी सबसे आगे इंदौरवासी

बता दें कि दिन भर चले अभियान के बाद शाम तक इंदौर के जागरूक लोगों ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाते हुए 1,02,202 सेल्फी ली हैं. इस अभियान के अंतर्गत शहर के नागरिकों ने स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर यह सिद्ध कर दिया है कि इंदौर न केवल स्वच्छता में नंबर 1 है, बल्कि जागरूकता और सहभागिता में भी सबसे आगे है. इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों, स्कूलों, आरडब्ल्यूए और युवाओं ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

महापौर ने व्यक्त किया आभार

इंदौर नगर निगम के अलावा शहर के लोगों की इस उपलब्धि के लिए महापौर भार्गव, आयुक्त वर्मा और स्वास्थ्य प्रभारी शुक्ल ने शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. सभी ने इस अभियान को शहर की स्वच्छता संस्कृति का प्रतीक बताया.

यह था अभियान का उद्देश्य

शौचालयों के नियमित उपयोग और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इंदौर को खुले में शौच मुक्त और स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान बनाए रखने के प्रयास को सशक्त करना था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/record-made-for-selfie-with-toilet-more-than-1-lakh/article-3809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.