- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पिछोर में रिश्वत के रुपये लेते ही कर्मचारी के हाथ स्याही से हुए लाल, EOW ने दबोचा
पिछोर में रिश्वत के रुपये लेते ही कर्मचारी के हाथ स्याही से हुए लाल, EOW ने दबोचा
शिवपुरी के पिछोर में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को ईओडब्लू ने रिश्वत लेते हुए दबोच लिया. भुगतान के बदले कमीशन मांगा था.
शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में ग्वालियर की ईओडब्ल्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम मैनेजर को ₹10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. प्रोग्राम मैनेजर ने विभाग के एक कर्मचारी से कमीशन के तौर पर रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ईओडब्लू में दर्ज कराई. ईओडब्लू ने शिकायत का परीक्षण किया, जिसमें मामला सही पाया गया. इसके बाद रंगे हाथ पकड़ने के लिए छापे की रणनिति बनाई गई.
10 हजार रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार
मामले के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी अखिलेश कनेरिया ने विभाग के कर्मचारी रिंका लोधी से जन आरोग्य मिशन के अंतर्गत होने वाले भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की. कमीशन के तौर पर 24500 रुपए मांगे गए. इसकी शिकायत कर्मचारी रिंका लोधी ने ईओडब्लू से की. इसके बाद अखिलेश कनेरिया को रंगे हाथों ₹10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया. ईओडब्लू ने नोटों में एक विशेष स्याही लगाई और इसे पैकेट में रखकर फरियादी कर्मचारी को दिया.
रिश्वत लेने वाले कर्मचारी से पूछताछ जारी
कर्मचारी रिंका लोधी रिश्वत के रुपये लेकर प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश कनेरिया के पास पहुंचा तो पीछे से ईडब्ल्यूएस की टीम पहुंच गई. कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया. टीम ने मशीन में उसके हाथ रिश्वत के रुपये की स्याही से रंगे हुए पाए. आरोपी कर्मचारी से ईओडब्लू की पूछताछ जारी है. बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकायुक्त व ईओडब्लू लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है लेकिन रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए