MP में LPG संकट से राहत, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू; 50 हजार होटल-रेस्टोरेंट को मिली बड़ी राहत

भोपाल (म.प्र.)

On

6 दिन की किल्लत के बाद ऑयल कंपनियों ने शुरू की सप्लाई, भोपाल समेत कई शहरों में सोमवार से वितरण तेज; घरेलू सिलेंडर को लेकर अभी भी कई जगहों पर परेशानी

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे LPG संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बड़ी राहत मिली है। ऑयल कंपनियों ने रविवार से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है। प्रशासन के अनुसार सोमवार से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन सहित कई शहरों में नियमित वितरण शुरू हो जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 50 हजार होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले सप्ताह से गैस की कमी के कारण संचालन संकट से जूझ रहे थे।

भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि पिछले छह दिनों से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित थी। रविवार को भौंरी स्थित डिपो से सिलेंडर की लोडिंग शुरू कर दी गई है और सोमवार से एजेंसियों के जरिए शहर में वितरण किया जाएगा। प्रशासन ने दावा किया है कि सप्लाई सामान्य करने के लिए अतिरिक्त ट्रकों की व्यवस्था की गई है।

इस संकट का सबसे ज्यादा असर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर पड़ा था। मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा कि कई दिनों तक कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से रसोई संचालन लगभग ठप हो गया था। उन्होंने कहा कि सप्लाई शुरू होना होटल उद्योग के लिए “ऑक्सीजन मिलने” जैसा है। प्रदेश में हजारों छोटे-बड़े होटल गैस खत्म होने की कगार पर पहुंच गए थे और कई जगह वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इंडक्शन और डीजल भट्ठियों का सहारा लेना पड़ा।

भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के अनुसार गैस की कमी के कारण कई रेस्टोरेंट ने अस्थायी रूप से अपने मेन्यू में बदलाव किया था। कुछ प्रतिष्ठानों ने इलेक्ट्रिक कुकर, इंडक्शन और स्टीमर का इस्तेमाल शुरू किया, लेकिन यह व्यवस्था महंगी और सीमित क्षमता वाली थी। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की सप्लाई सामान्य होने से कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

संकट का असर छोटे कारोबारियों पर भी दिखा। राजधानी के न्यू मार्केट, शाहपुरा और 6 नंबर क्षेत्र में करीब 30 से ज्यादा रेहड़ियां गैस की कमी के कारण बंद हो गई थीं। सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ने पर इन दुकानों के फिर से शुरू होने की संभावना है।

हालांकि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू होने के बावजूद घरेलू गैस को लेकर कई जिलों में परेशानी बनी हुई है। भोपाल के जहांगीराबाद और बोगदा पुल जैसे इलाकों में उपभोक्ताओं को डिलीवरी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहे।

प्रदेश के कुछ जिलों में प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं। ग्वालियर में जिला प्रशासन ने गैस सप्लाई को लेकर कंट्रोल रूम बनाया है, जबकि उज्जैन में रविवार की छुट्टी के बावजूद एजेंसियों को खोलकर गैस वितरण कराया गया।

गैस संकट के बीच राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई। इटारसी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उन्होंने नाले के किनारे गैस पाइप लगाकर चूल्हा जलाते हुए सरकार पर तंज कसा।

फिलहाल प्रशासन का कहना है कि सप्लाई चेन को सामान्य करने के लिए ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में घरेलू गैस की स्थिति भी बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/relief-from-lpg-crisis-in-mp-supply-of-commercial-cylinders/article-48219

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.