- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ओरछा पर्यटन सर्किट में शामिल होंगे पृथ्वीपुर के धार्मिक स्थल, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा प्रस्ता...
ओरछा पर्यटन सर्किट में शामिल होंगे पृथ्वीपुर के धार्मिक स्थल, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा प्रस्ताव
Niwari, MP
पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को अब ओरछा पर्यटन सर्किट में शामिल किए जाने की संभावना है।
इस संबंध में कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में भेंट कर एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा।
विधायक राठौर ने मुख्यमंत्री से अछरु माता मंदिर, वीरसागर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मड़ोर के सिद्ध बाबा मंदिर, गढ़कुडार का ऐतिहासिक किला, मड़खेरा का सूर्य मंदिर, और मोहनगढ़ का किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन सर्किट में शामिल करने की मांग की।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
प्रस्ताव में कुंडेश्वर के प्राचीन शिव मंदिर और नंदनवारा तालाब को भी विशेष आकर्षण के रूप में शामिल करने की बात कही गई है। इन स्थलों का पर्यटन नक्शे पर विकास किए जाने से निवाड़ी जिले में धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विधायक ने विशेष रूप से अछरु माता मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को प्राथमिकता दी और मुख्यमंत्री से इस दिशा में शीघ्र कार्य शुरू करने का आग्रह किया।
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल पर भी हुई चर्चा
मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में विधायक राठौर ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक राठौर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हालिया प्रवास के दौरान फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की घोषणा के लिए आभार भी व्यक्त किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए