- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- फिटनेस और पर्यावरण का संदेश देने कोलार में दौड़े सिग्नेचर रेजीडेंसी के रहवासी
फिटनेस और पर्यावरण का संदेश देने कोलार में दौड़े सिग्नेचर रेजीडेंसी के रहवासी
BHOPAL, MP
“रन सिग्नेचर रन” मैराथन दौड़ का आयोजन
राजधानी भोपाल की रहवासी कॉलोनियों में रहने वाले लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति कितने सजग हैं इसकी बानगी कोलार की सिग्नेचर रेजीडेंसी में देखने को मिली। कॉलोनी के रहवासियों ने “रन सिग्नेचर रन” मैराथन दौड़
का आयोजन करते हुए कोलार इलाके में फिटनेस और पर्यावरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया। सिग्नेचर रेजीडेंसी कोलार के प्रांगण में नवगठित समिति के अध्यक्ष अनुपम सक्सेना के नेतृत्व में निकली मैराथन दौड़ में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
.jpeg)
200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इस मैराथन की खास बात ये रही कि इसमें बच्चों के अलावा महिला, पुरुष और दिव्यांगों ने भी हिस्सा लिया। कुल 2 सौ प्रतिभागियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।
रिटायर्ड कर्नल ने किया पुरस्कृत
पुरस्कार वितरण रिटायर्ड कर्नलन कुणाल शेखर मुखर्जी ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त रहवासियो ने समिति के नवाचार की सराहना की एवं उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए