- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शराब दुकान विरोध : धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे रहवासी.....
शराब दुकान विरोध : धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे रहवासी.....
BHOPAL, MP
भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब दुकान के विरोध में लोग धरने पर बैठ गए हैं।
सेमरा साईंराम कॉलोनी के लोग पिछली 3 जनसुनवाई में शराब दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। उनका कहना था कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। इसके चलते अब उन्होंने सुंदरकांड, धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जिस जगह दुकान है, वहां स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका भी है। इस दुकान के सभी दस्तावेज चांदबड़ के नाम से हैं, बावजूद इसके यह सांई राम कॉलोनी में है। इसलिए दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं : जीतू मलोठिया

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए