मध्यप्रदेश से जुड़े संघ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली

JAGRAN DESK

सुरेंद्र मध्यभारत, केतनभाई मालवा और श्रवण बने महाकौशल के सह प्रांत प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेंगलुरु में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को खत्म हो गई। इस बैठक में राष्ट्रीय और क्षेत्र स्तर पर कई प्रचारकों और संघ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए। मध्यप्रदेश से जुड़े 7 संघ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनकी आधिकारिक घोषणा 25 मार्च के बाद हो सकती है।

संघ ने मध्यप्रदेश के तीनों प्रांत मध्यभारत, मालवा और महाकौशल में सह प्रांत प्रचारकों की नियुक्ति की है। सुरेंद्रजी को मध्यभारत, केतनभाई को मालवा और श्रवण सैनी को महाकौशल का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है। ये तीनों ही पद वर्तमान में रिक्त थे। कैलाश लववंशी, जो सरसंघचालक मोहन भागवत के निजी सहायक थे, उन्हें मध्य भारत प्रांत में सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहित अग्रवाल, जो राजगढ़ के विभाग प्रचारक थे, अब सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के निजी सचिव होंगे। अब तक मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रहे अशोक पोरवाल को दिल्ली स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज का प्रमुख बनाया गया है। विजय दीक्षित, जो ग्वालियर विभाग कार्यवाह थे, उन्हें मध्य भारत प्रांत का सह प्रांत कार्यवाह नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद मध्य भारत में दो सह प्रांत कार्यवाह होंगे और दीक्षित का मुख्यालय ग्वालियर रहेगा।

लोकमाता अहिल्या की 300वीं जयंती पर भी चर्चा आगामी 31 मार्च को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती आने वाली है। संघ की प्रतिनिधि सभा में इस पर भी चर्चा हुई है। लोकमाता अहिल्या देवी होलकर के 300वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मप्र, महाराष्ट्र समेत देशभर में संघ की ओर से आयोजन किए जा रहे हैं। लोकमाता के योगदान को समाज के समक्ष लाने के लिए अब तक 22 हजार स्थानों पर कार्यक्रम और सम्मेलन किए जा चुके हैं। लोकमाता के नाम पर समाज में महिलाओं की भागीदारी और समाज में उनके योगदान को बढ़ाने के लिए भी संघ प्रयास कर रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश से जुड़े संघ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली

JAGRAN DESK

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेंगलुरु में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को खत्म हो गई। इस बैठक में राष्ट्रीय और क्षेत्र स्तर पर कई प्रचारकों और संघ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए। मध्यप्रदेश से जुड़े 7 संघ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनकी आधिकारिक घोषणा 25 मार्च के बाद हो सकती है।

संघ ने मध्यप्रदेश के तीनों प्रांत मध्यभारत, मालवा और महाकौशल में सह प्रांत प्रचारकों की नियुक्ति की है। सुरेंद्रजी को मध्यभारत, केतनभाई को मालवा और श्रवण सैनी को महाकौशल का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है। ये तीनों ही पद वर्तमान में रिक्त थे। कैलाश लववंशी, जो सरसंघचालक मोहन भागवत के निजी सहायक थे, उन्हें मध्य भारत प्रांत में सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहित अग्रवाल, जो राजगढ़ के विभाग प्रचारक थे, अब सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के निजी सचिव होंगे। अब तक मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रहे अशोक पोरवाल को दिल्ली स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज का प्रमुख बनाया गया है। विजय दीक्षित, जो ग्वालियर विभाग कार्यवाह थे, उन्हें मध्य भारत प्रांत का सह प्रांत कार्यवाह नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद मध्य भारत में दो सह प्रांत कार्यवाह होंगे और दीक्षित का मुख्यालय ग्वालियर रहेगा।

लोकमाता अहिल्या की 300वीं जयंती पर भी चर्चा आगामी 31 मार्च को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती आने वाली है। संघ की प्रतिनिधि सभा में इस पर भी चर्चा हुई है। लोकमाता अहिल्या देवी होलकर के 300वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मप्र, महाराष्ट्र समेत देशभर में संघ की ओर से आयोजन किए जा रहे हैं। लोकमाता के योगदान को समाज के समक्ष लाने के लिए अब तक 22 हजार स्थानों पर कार्यक्रम और सम्मेलन किए जा चुके हैं। लोकमाता के नाम पर समाज में महिलाओं की भागीदारी और समाज में उनके योगदान को बढ़ाने के लिए भी संघ प्रयास कर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/responsibility-of-union-officials-associated-with-madhya-pradesh-changed/article-15215

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.