- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹68 लाख की ठगी: डिजिटल अरेस्ट बनाकर फ्रॉड
भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹68 लाख की ठगी: डिजिटल अरेस्ट बनाकर फ्रॉड
Bhopal, MP
आरोपियों ने खुद को पुलिस बताकर 4 करोड़ के फ्रॉड में जेल भेजने की धमकी दी; स्टेट साइबर में शिकायत दर्ज
शाहपुरा इलाके में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर दयाराम देशमुख के साथ डिजिटल अरेस्ट बनाकर 68 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को भोपाल पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें फ्रॉड के झूठे आरोपों में फंसाया और सुरक्षा राशि के नाम पर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाने को कहा।
दयाराम देशमुख के बेटे पियूष देशमुख ने बताया कि सोमवार को अज्ञात नंबर से कॉल कर आरोपी पिता को धमकी देने लगे। आरोपियों ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान चार करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है और यदि सहयोग नहीं किया गया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। पिता की बहन को भी जान का खतरा बताया गया।
आरोपियों ने दयाराम देशमुख को एक कमरे में "डिजिटल अरेस्ट" में रखकर सिग्नल ऐप डाउनलोड कराया और वीडियो कॉल के माध्यम से पुलिस की तरह पूछताछ की। पूरे घटनाक्रम को वास्तविक दिखाने के लिए पूछताछ करने वाला व्यक्ति पुलिस वर्दी पहनकर ऑफिस में बैठा था।
डर और धमकी के चलते मंगलवार को दयाराम देशमुख और उनकी पत्नी बैंक गए और पांच अलग-अलग एफडीओ से कुल 68 लाख रुपए आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने कहा कि अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी को जानकारी नहीं देनी है।
जब यह मामला बेटे पियूष के संज्ञान में आया, तो उन्होंने पिता को लेकर स्टेट साइबर कार्यालय पहुंचकर गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रांसफर किए गए पैसों की रकम की रिकवरी की कोशिश की जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट और पुलिस अधिकारी के नाम पर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को ऐसे कॉल आने पर तुरंत संबंधित थाने या साइबर सेल से सत्यापन करने की सलाह दी जाती है।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए