कुत्ते को बचाते हुए पलटा ओवरलोड ऑटो: रतलाम में हादसा, दो मासूमों सहित 10 लोग घायल

Ratlam, MP

रतलाम जिले के शिवगढ़ रोड स्थित रामपुरिया छोटे फंटा के पास मंगलवार सुबह एक ओवरलोड ऑटो अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलट गया, जिससे 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कुत्ते की मौत हो गई।

ऑटो में थी क्षमता से अधिक सवारियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो ग्रामीण क्षेत्र रामपुरिया से रतलाम की ओर आ रहा था। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। जैसे ही वाहन रामपुरिया फंटा की पुलिया के पास पहुंचा, सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने जानवर को बचाने की कोशिश की, लेकिन ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

दो मासूम भी घायल, घायलों में महिलाएं-वरिष्ठ नागरिक शामिल

हादसे में घायल लोगों में 65 से 80 वर्ष तक के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों की सूची इस प्रकार है:

  • सलीम (65) पिता मंसूर

  • शमशाद बी (60) पति सलीम

  • वाजिद (70) पिता आजाद खान

  • गलीबाई (80) पिता कालू वसुनिया

  • कृष्णा (10)विषणा (12) पिता प्रकाश वसुनिया

  • सुनीता (30), कालीबाई (45), शांति बाई (45) और कुंवरी बाई (45) — सभी को हाथ-पैर में चोटें आई हैं।

एम्बुलेंस नहीं आई, ग्रामीणों ने निभाई ज़िम्मेदारी

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के दिनेश माल के अनुसार, घटना के काफी समय बाद तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। घायलों को बाइक और ऑटो की मदद से स्थानीय लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

पुलिस जांच जारी

डीडी नगर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ओवरलोडिंग और जानवर को बचाने का प्रयास बताया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कुत्ते को बचाते हुए पलटा ओवरलोड ऑटो: रतलाम में हादसा, दो मासूमों सहित 10 लोग घायल

Ratlam, MP

ऑटो में थी क्षमता से अधिक सवारियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो ग्रामीण क्षेत्र रामपुरिया से रतलाम की ओर आ रहा था। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। जैसे ही वाहन रामपुरिया फंटा की पुलिया के पास पहुंचा, सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने जानवर को बचाने की कोशिश की, लेकिन ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

दो मासूम भी घायल, घायलों में महिलाएं-वरिष्ठ नागरिक शामिल

हादसे में घायल लोगों में 65 से 80 वर्ष तक के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों की सूची इस प्रकार है:

  • सलीम (65) पिता मंसूर

  • शमशाद बी (60) पति सलीम

  • वाजिद (70) पिता आजाद खान

  • गलीबाई (80) पिता कालू वसुनिया

  • कृष्णा (10)विषणा (12) पिता प्रकाश वसुनिया

  • सुनीता (30), कालीबाई (45), शांति बाई (45) और कुंवरी बाई (45) — सभी को हाथ-पैर में चोटें आई हैं।

एम्बुलेंस नहीं आई, ग्रामीणों ने निभाई ज़िम्मेदारी

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के दिनेश माल के अनुसार, घटना के काफी समय बाद तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। घायलों को बाइक और ऑटो की मदद से स्थानीय लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

पुलिस जांच जारी

डीडी नगर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ओवरलोडिंग और जानवर को बचाने का प्रयास बताया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/reversal-overloaded-auto-ratlam-injured-10-people-including-two-innocent/article-23863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.