रीवा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: गडरिया गांव से ₹4 लाख की अवैध सागौन लकड़ी जब्त

Rewa, MP

रीवा वन विभाग ने अवैध वनोंपज के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गडरिया गांव से लगभग ₹4 लाख मूल्य की सागौन लकड़ी और चिरान जब्त की है।

यह कार्रवाई मुकुंदपुर वन परिक्षेत्र की टीम की सतर्कता और संयुक्त प्रयास से सफल हुई।

एसडीओ (वन) ह्रदय लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने गडरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से 26 नग सागौन की लकड़ी और 150 घन फीट चिरान बरामद किया है। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज, लकड़ी की आपूर्ति का स्रोत अब भी अज्ञात

वन विभाग ने इस मामले में मध्यप्रदेश परिवहन अधिनियम और मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान घर के मालिक ने बताया कि उक्त लकड़ी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किराए पर लिए गए स्थान पर स्टोर की गई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लकड़ी किस स्थान से लाई गई थी।

वन विभाग की टीम अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई है। आशंका है कि यह मामला संगठित अवैध लकड़ी तस्करी से जुड़ा हो सकता है।

वन विभाग की सख्ती से माफियाओं में हड़कंप

रीवा जिले में अवैध वनोंपज की बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई तस्करों के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। एसडीओ ह्रदय लाल सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, और वन संसाधनों की रक्षा के लिए विभाग हर संभव कदम उठाएगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

रीवा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: गडरिया गांव से ₹4 लाख की अवैध सागौन लकड़ी जब्त

Rewa, MP

यह कार्रवाई मुकुंदपुर वन परिक्षेत्र की टीम की सतर्कता और संयुक्त प्रयास से सफल हुई।

एसडीओ (वन) ह्रदय लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने गडरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से 26 नग सागौन की लकड़ी और 150 घन फीट चिरान बरामद किया है। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज, लकड़ी की आपूर्ति का स्रोत अब भी अज्ञात

वन विभाग ने इस मामले में मध्यप्रदेश परिवहन अधिनियम और मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान घर के मालिक ने बताया कि उक्त लकड़ी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किराए पर लिए गए स्थान पर स्टोर की गई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लकड़ी किस स्थान से लाई गई थी।

वन विभाग की टीम अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई है। आशंका है कि यह मामला संगठित अवैध लकड़ी तस्करी से जुड़ा हो सकता है।

वन विभाग की सख्ती से माफियाओं में हड़कंप

रीवा जिले में अवैध वनोंपज की बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई तस्करों के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। एसडीओ ह्रदय लाल सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, और वन संसाधनों की रक्षा के लिए विभाग हर संभव कदम उठाएगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rewa-forest-departments-major-action-seized-illegal-teak-wood-worth/article-22226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.